Skip to main content

अनियंत्रित होकर पलटा तेजाब का टैंकर, अधेड़ की मौत, तीन घायल

खीरों के सेमरी में उन्नाव-लालगंज रोड पर एक तेजाब भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में दो व्यक्ति टैंकर के नीचे दब गए जबकि तीन किशोर टैंकर की चपेट में आने से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दो हाइड्रा की मदद से टैंकर उठाने का प्रयास कर रही है।

गैंगस्टर चंदन मिश्रा का मर्डर कर बांग्लादेश भागने की फिराक में था 'बादशाह' और फिर कहानी में आ गया नया मोड़

पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी तौसीफ रजा उर्फ बादशाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बांग्लादेश भागने की बात कबूली। बिहार और बंगाल एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में उसे आनंदपुर इलाके से पकड़ा। हत्या की साजिश पुरुलिया जेल में बंद गैंगस्टर शेरू सिंह ने रची थी।

कोलकाता। पटना के पारस अस्पताल में सजायाफ्ता गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने की घटना में कोलकाता से गिरफ्तार मुख्य आरोपित तौसीफ रजा उर्फ बादशाह बांग्लादेश भागने की फिराक में था।

कैसे मंजूर हुआ धनखड़ का इस्तीफा? इस फैक्टर ने किया काम; पढ़ें Inside Story

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद विपक्षी दलों में काफी बैचेनी देखने को मिल रही है। उनके इस्तीफे को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन तत्काल प्रभाव से इसे स्वीकार किए जाने की जानकारी ने सभी को चौंका दिया। सदन में उनके इस्तीफे के कारणों पर चर्चा हुई। धनखड़ का इस्तीफा कैसे मंजूर हुआ और किस फैक्टर ने किया काम? जानिए

उपराष्ट्रपति पद से भले ही जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है लेकिन मंगलवार को जब उनके इस्तीफे की खबर के साथ राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सदन के भीतर मौजूद सदस्यों के चेहरे पर मायूसी के साथ कुछ सवाल भी तैरते दिखे।

असीम कुमार घोष बने हरियाणा के नए राज्यपाल, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने दिलाई शपथ

असीम कुमार घोष ने हरियाणा के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित थे। घोष ने बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लिया है।

चंडीगढ़। असीम कुमार घोष ने सोमवार को हरियाणा के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लिया। घोष (81) को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ दिलाई।

IND vs ENG: नीतीश रेड्डी हुए सीरीज से बाहर, प्रमुख खिलाड़ी चौथे टेस्‍ट में नहीं कर पाएगा डेब्‍यू; BCCI ने जारी किया नया स्‍क्वॉड

मैनचेस्‍टर टेस्‍ट से पहले भारतीय टीम की चोट ने टेंशन बड़ा दी है। टीम के 4 खिलाड़ी इस समय चोट से जूझ रहे हैं। इनमें विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत तेज गेंदबाज आकश दीप अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं। 

मैनचेस्‍टर टेस्‍ट से पहले तो मानो भारतीय टीम को किसी की नजर ही लग गई। सीरीज में पहले ही 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम की चोट ने टेंशन बड़ा दी है। टीम के 4 खिलाड़ी इस समय चोट से जूझ रहे हैं।

मुंबई में बड़ा हादसा टला; लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान, फटे तीनों टायर

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी बारिश के बीच एअर इंडिया का एक विमान रनवे से फिसल गया। लैंडिंग के दौरान हुए इस हादसे में विमान के तीनों टायर फट गए और वह कीचड़ भरे इलाके में चला गया। विमान मेन रनवे 27 से 16-17 मीटर दूर जाकर टैक्सीवे पर रुका। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह भारी बारिश के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा होते-होते बचा।