Kunal Kamra: 'पानी सिर से ऊपर चला गया है और अब उसे...', शिवसेना का स्टैंड-अप कॉमेडियन को खुली धमकी
Kunal Kamra महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने गुरुवार को कहा कि अब उनके (कुणाल कामरा) लिए शिवसेना का प्रसाद लेने का समय आ गया है। शंभूराज देसाई ने कहा कि कुणाल कामरा ने सारी हदें पार कर दी हैं पानी सिर से ऊपर चला गया है और अब उसे प्रसाद देने का समय आ गया है। वह जहां भी छिपा होगा हम उसे बाहर निकालेंगे।
मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर विवादों में घिरे स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है।
सेवा प्रमुख तरसेम सिंह हत्याकांड: आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, एसएसपी मौके पर पहुँचे
संवाददाता काशीपुर
उत्तर प्रदेश के बरेली सहित डिस्काउंट पर बिक रही शराब, एक पर एक फ्री का बंपर ऑफर
बरेली अवधेश शर्मा
बरेली के डीडीपुरम, पीलीभीत बाईपास, प्रेमनगर समेत कई इलाकों में खुलेआम दुकानों पर बोर्ड और नोटिस लगाकर डिस्काउंट पर शराब बेची जा रही है। इससे खरीदारों की खूब भीड़ उमड़ रही है।
आगामी 31 मार्च को आबकारी सत्र खत्म हो रहा है। एक अप्रैल से नये संचालक दुकान संभाल लेंगे। ऐसे में दुकानों पर जमा पुराने स्टॉक को खपाने के लिए शराब की दुकानों पर डिस्काउंट शुरू हो गया है। बरेली में जहां 20 फीसदी डिस्काउंट सामान्य रूप से दिया जा रहा है। वहीं, लोकल ब्रांड की व्हिस्की एक पर एक फ्री भी बेची जा रही है।
जुमा अलविदा और ईद पर नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं, असमाजिक तत्वों पर रखें निगाह: डीजीपी
लखनऊ विनोद यादव ब्यूरो चीफ
UP DGP: यूपी डीजीपी ने जुमा अलविदा नमाज और ईद को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार के नाम पर कोई नई परंपरा न शुरू की जाए।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने अलविदा की नमाज और ईद पर कोई नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं देने का निर्देश मातहतों को दिया है। उन्होंने बुधवार को सभी एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज व जिलों के कप्तानों को अलविदा की नमाज और ईद पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। कहा, भीड़भाड़ वाले इलाकों में असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखें, एक्शन प्लान बनाकर पूर्वाभ्यास करा लें।
शाहजहांपुर: खिलाड़ियों ने जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखाया दम... जीते पुरस्कार
अवधेश शर्मा बरेली
पीलीभीत: बांसुरी महोत्सव में पंजाबी गानों पर अफसरों ने किया डांस
पीलीभीत संवाददाता नीरज
बांसुरी महोत्सव के अंतिम दिन पंजाबी सिंगर चन्नी मस्ताना के गानों पर अफसर भी खुद नहीं रोक पाए। अफसरों ने जमकर डांस किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित बांसुरी महोत्सव में मंगलवार की रात अलग ही नजारा दिखा। पंजाबी गायब चन्नी मस्ताना के गीतों पर अफसर भी झूम उठे। डीएम की मौजूदगी का भी ख्याल नहीं रखा गया। गानों पर जमकर डांस किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।