Skip to main content

Farmer Loan: किसानों को क्यों नहीं मिल रहा लोन? वित्त मंत्री ने लोकसभा में बताई पूरी बात

सोमवार को लोकसभा में पूछा गया कि क्या किसानों को कम सिबिल स्कोर की वजह से सरकारी बैंक लोन देने से इनकार कर रहे हैं। इसके जवाब में केंद्रीय वित्त मंत्री ने कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इस मुद्दे पर वित्त मंत्री ने जो जवाब दिया है उसमें इसका कोई जिक्र नहीं है कि सरकार को उक्त मुद्दे के बारे में पता है या नहीं।

नई दिल्ली। देश के कुछ हिस्सों में सरकारी बैंकों की तरफ से कम सिबिल स्कोर वाले किसानों को कर्ज देने से इनकार किए जाने का मुद्दा संसद में भी उठ गया है। इस बारे में एक लिखित सवाल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पूछा गया था।

उत्तर प्रदेश: रामपुर की टांडा कोतवाली में तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली, सरकारी आवास में वारदात

रामपुर संवाददाता विमल भारद्वाज

रामपुर टांडा कोतवाली में तैनात सिपाही अंकित ने अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मार ली। इससे थाने में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। 

 

IPL 2025: रोहित शर्मा की ये कैसी शुरुआत? धांसू रिकॉर्ड बनाया और नाक भी कटाई

आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस भिड़ रहे हैं। चेन्‍नई ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुकाबले में बिना कोई गेंद खेले ही मुंबई के पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्‍होंने अपने सबसे करीबी दोस्‍त दिनेश कार्तिक को पछाड़ दिया। इसी मैच में हिटमैन ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाया।