Skip to main content

अयोध्या में स्टेनो शिवम यादव की मौत पर बवाल, प्रताड़ना के आरोपों से घिरे एसडीएम पर गिरी गाज

अयोध्या में सीआरपीएफ के कीर्ति चक्र से सम्मानित बलिदानी राजकुमार यादव के पुत्र शिवम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर देर रात तक जिला अस्पताल के बाहर गम और गुस्से का ज्वार दिखा। इस घटना के बाद आरोपों से घिरे एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह को पद से हटा दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि एसडीएम अभिषेक सिंह की प्रताड़ना से क्षुब्ध शिवम अवसाद में था।

Jharkhand News: केंद्र से जारी हुई नई एडवाइजरी, हेमंत सरकार तक पहुंचा पत्र; दी गई अहम सलाह

केंद्र ने झारखंड सहित अन्य राज्यों को पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों के मध्याह्न भोजन में खाद्य तेल के इस्तेमाल में 10 प्रतिशत की कमी लाने का सुझाव दिया है। बच्चों में बढ़ते मोटापे और ओवरवेट की समस्या को देखते हुए यह सलाह दी गई है। इस एडवाइजरी में खाद्य तेल के अत्यधिक सेवन के प्रतिकूल प्रभावों के संबंध में छात्रों को शिक्षित करने की आवश्यकता बताई गई है।

रांची। केंद्र ने पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों के मध्याह्न भोजन बनाने में खाद्य तेल के उपयोग में 10 प्रतिशत की कमी लाने का सुझाव झारखंड सहित अन्य राज्य सरकारों को दिया है।

‘जब हीरोइन को दिक्कत नहीं…’ 31 साल छोटी रश्मिका संग रोमांस पर Salman Khan का आलोचकों को करारा जवाब

एआर मुरुगदास की फिल्म सिकंदर का दमदार ट्रेलर लीज हो चुका है। सिनेमा लवर्स की एक्साइटमेंट फिल्म को देखने के बाद जरूर बढ़ गई है। इसमें सलमान को रश्मिका के साथ रोमांस करते हुए देखा गया। इस बात को लेकर सलमान को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। इसके बारे में अब खुद सलमान ने बात की है।

बिहार-झारखंड में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खोलकर फर्जीवाड़ा करने वाला रोशन मुखिया गिरफ्तार, पूर्णिया में हुआ बड़ा खुलासा

पूर्णिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार और झारखंड में ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। नालंदा के रोशन मुखिया को गिरफ्तार किया गया है जिसने अपने सहयोगियों के साथ 10 ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खोलकर फर्जीवाड़ा किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है

पूर्णिया। पूर्णिया के एक ऑनलाइन सेंटर से एसएससी की परीक्षा में फर्जीवाड़ा किए जाने के मामले की जांच की आंच अब बिहार एवं झारखंड के कई ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों तक पहुंच गयी है।

सौरभ हत्‍याकांड: नशा उतरने के बाद दोनों खौफजदा, जेल में रोती-बिलखती मुस्‍कान की हालत खराब; सहमा दिखा साहिल

Saurabh Murder Case रविवार को बुरी तरह रोते बिलखते मुस्कान व सहमे साहिल जेल अधीक्षक के सामने मिले। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने तत्काल उनके प्रार्थना पत्र को जिला विधिक प्राधिकरण को भेज दिया है। बता दें कि 18 मार्च को सौरभ की हत्या का राजफाश हुआ। मुस्कान की मां-पिता ने खुद थाने जाकर बेटी की करतूत के बारे में ब्रह्मपुरी पुलिस को जानकारी दी थी।

सरकार संवेदनशील मुद्दों पर विमर्श के लिए बुला सकती है लोकसभा की गुप्त बैठक, पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

सरकार संवेदनशील मुद्दों पर विमर्श के लिए लोकसभा की गुप्त बैठक बुलाने पर विचार कर रही है। इससे पहले कभी भी देश में इस प्रकार की बैठक नहीं बुलाई गई है। ध्यान देने वाली बात है कि भारतीय संविधान में इस प्रकार की बैठक को लेकर प्रविधान किए गए हैं। 1962 में चीन के आक्रमण के दौरान विपक्ष ने गुप्त बैठक बुलाने का प्रस्ताव रखा था।

संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार नियमों के अनुसार लोकसभा की गुप्त बैठक बुला सकती है, लेकिन इस प्रविधान का अब तक इस्तेमाल नहीं हुआ है।

सौरभ हत्याकांड में नया खुलासा, शिमला से लौटते समय इस काम के लिए शामली रुकी थी मुस्कान; बिताए 30 मिनट

सौरभ हत्याकांड में शामली का नाम भी जुड़ा। लंदन से लौटे पति की हत्या कर प्रेमी संग शिमला घूमने गई मुस्कान वापसी में शामली के विजय चौक पर करीब 30 मिनट रुकी और तीन बीयर की कैन खरीदी। इस दौरान उसने अपनी बेटी से वीडियो कॉल पर बात की। मामले का खुलासा कैब चालक के वायरल वीडियो से हुआ जिसमें उसने मुस्कान के नशा करने और बातचीत की जानकारी दी।