अब UPSC अभ्यर्थियों का तनाव होगा दूर? दिल्ली पुलिस ने शुरू की ये नई पहल
दिल्ली पुलिस ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ओल्ड राजेंद्र नगर में एक पुलिस सहायता बूथ शुरू किया है। इस बूथ पर गंगा राम अस्पताल के मनोचिकित्सक प्रतिदिन छात्रों की काउंसलिंग कर रहे हैं। बूथ पर प्रतिदिन शाम 5 से 6 बजे के बीच एक मनोचिकित्सक भी उपलब्ध रहता है। छात्र यहां अपने करियर से जुड़े अवसाद से उबरने के लिए सलाह ले सकते हैं।
नई दिल्ली। घर से दूर पीजी में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की आत्महत्या करने की खबरें आए दिन आती रहती हैं। आत्महत्या के पीछे इन अभियर्थियों का अकेलापन, मानसिक तनाव, परीक्षा में असफल होना आदि मुख्य कारण हैं।
JSSC CGL Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, झारखंड पुलिस के 8 जवान गिरफ्तार; मास्टर माइंड गोरखपुर का
झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीआइडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में झारखंड पुलिस की इंडियन रिजर्व बटालियन-8 गोड्डा के पांच जवान असम राइफल का एक जवान गृह रक्षा वाहिनी का एक जवान व असम राइफल के जवान का भतीजा शामिल है।
रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अधीन संचालित संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआइडी ने आठ संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।
KL Rahul बने पिता, पत्नी आथिया ने बेटी को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
केएल राहुल आईपीएल-2025 में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच में नहीं खेल रहे हैं। वह टीम के साथ हैं भी नहीं और इसका कारण अब सामने आ गया है। राहुल कुछ दिन पहले तक टीम के साथ थे लेकिन फिर वापस घर लौट गए थे। अब उनकी पत्नी ने जानकारी दी है कि वह माता-पिता बन गए हैं।
भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल-2025 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ पहला मैच नहीं खेल रहे हैं। दिल्ली सीजन का अपना पहला मैच सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में राहुल नहीं है और अब इसकी वजह भी सामने आ गई है। राहुल पिता बन गए हैं।
हरियाणा में 1200 स्कूलों में घटे विद्यार्थी, रडार पर कई शिक्षक; नायब सरकार ने चेतावनी के साथ दे दी बड़ी जिम्मेदारी
हरियाणा में 1200 स्कूलों में विद्यार्थी की संख्या की घट गई है। इसको लेकर कई शिक्षक शिक्षा मंत्री के रडार पर आ गए हैं। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पत्र लिखकर शिक्षकों को बड़ी चेतावनी दे दी है। उन्होंने नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षा मंत्री ने सभी शिक्षकों को पत्र लिखा है। जीरो ड्रॉप आउट के साथ विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का भी लक्ष्य दिया है।
काटकर ड्रम में भर दूंगी… दांत काटकर पत्नी ने दी धमकी, डरा पति भागकर पहुंचा थाने, पुलिस भी हैरान
मेरठ में एक दंपती के बीच घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी ने पति को धमकी दी कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसे काटकर ड्रम में भर देगी। घटना में पति घायल हो गया और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल पति का मेडिकल उपचार कराया है और आगे की कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है।
Athiya Shetty के घर गूंजी किलकारियां, नन्ही परी के नाना बने सुनील शेट्टी; एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इसके बाद से ही फैंस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। फाइनली अब एक्ट्रेस के घर किलकारियां गूंज गई हैं। सुनील शेट्टी नाना बन गए हैं। पावर कपल अथिया शेट्टी और केएल राहुल के घर खुशियों का माहौल है। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है।
जवानों के लिए अच्छी खबर! वैज्ञानिकों ने तैयार किए खास जूते, लैंडमाइन पर पड़ा पैर तो भी रहेंगे सुरक्षित
डीआरडीओ ने जवानों के लिए एंटी-माइन और एंटी-स्पाइक बूट विकसित किए हैं। एंटी-माइन बूट 125 किलोग्राम तक के वजन के माइन के विस्फोट से भी जवानों को सुरक्षित रखेंगे। वहीं एंटी-स्पाइक बूट जंगल में मिट्टी में छिपी नुकीली कीलों और जहरीले कीड़ों से जवानों की रक्षा करेंगे। डीएमएसआरडीई के तीन साल तक चले शोध के बाद इन्हें तैयार किया है।
कानपुर। देश की सीमा से सटे इलाकों में दुश्मन की घुसपैठ रोकने के लिए होने वाली पेट्रोलिंग या फिर दुश्मन के क्षेत्र में किसी ऑपरेशन के दौरान जवानों के लिए खतरा बनने वाली लैंडमाइंस भविष्य में जवानों का रास्ता नहीं रोक पाएंगी।