6000 mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 8000 रुपये से भी कम
जिन लोगों का बजट 8000 रुपये से भी कम है और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं उनके लिए Infinix Smart 8 Plus सही ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत 7800 रुपये है। फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000 mAh की बैटरी दी गई है जो इसे खास बनाती है।
आदित्य रॉय कपुर को कमिटमेंट करने से नहीं है कोई डर, कहा- 'कभी मैं लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप में था'
आदित्य रॉय कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने बी-टाउन की कई हसीनाओं के साथ नैन लड़ाए हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि वह रिलेशनशिप में कमिटमेंट देने से डरते हैं या नहीं और उन्हें किस तरह की पार्टनर की तलाश है। जानिए इस बारे में हैं।
Toyota Land Cruiser Prado साल 2025 में होगी लॉन्च, हाइब्रिड इंजन समेत मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स
टोयोटा ने पिछले साल ग्लोबल लेवल पर नई Toyota Land Cruiser Prado को पेश किया था। अब कंपनी इसे धीरे-धीरे इंटरनेशनल मार्केट में पेश करना शुरू किया है। नई टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो को साल 2025 के दूसरी छमाही में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसमें 48V MHEV माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन भी मिल सकता है। आइए जानते है इसके बारे में।
वड़ोदरा न्यूज़: चोरी के आरोप में दो युवकों को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, एक की मौत; दूसरा घायल
गुजरात में वडोदरा शहर के वारसिया इलाके में 300 लोगों की भीड़ ने दो युवकों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लोगों का आरोप है कि दोनों इलाके में चोरी कर रहे थे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरा अभी गंभीर हालत में सयाजी अस्पताल में एडमिट है।
गुजरात। गुजरात के वडोदरा शहर से एक जानलेवा हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो लोंगो पर कुछ लोगों ने मिलकर हमला कर दिया, क्योंकि उन्हें संदेह था कि शख्स चोर है। 300 लोगों की भीड़ के इस हमले ने युवक की जान ले ली, और एक अन्य घायल हो गया
पैसे लेने के बाद भी Prime Video पर Ads परोसने की तैयारी में Amazon, क्या है कंपनी की प्लानिंग?
अमेजन प्राइम वीडियो जल्द ही भारत में ऐड्स दिखाना शुरू करेगी। कंपनी ऐड बिजनेस को बढ़ाने के लिए यह कदम उठा रही है। अगले साल की शुरुआत में यूजर्स को मूवीज और वेबसीरीज के बीच ऐड्स देखने पड़ेंगे। यूजर्स के लिए ऐड फ्री ऑप्शन भी रहेगा लेकिन इसके लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। एमएक्स प्लेयर के खरीदने के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है।
'लॉरेंस बिश्नोई का अगला निशाना हों राहुल गांधी', पोस्ट पर एक्टर बुद्धादित्य मोहंती के खिलाफ शिकायत दर्ज
बाबा सिद्दीकी की मौत के लिए जिम्मेदार लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ उनके समर्थकों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब राहुल गांधी को लेकर एक विवादस्पद पोस्ट सामने आया है। ओडिया एक्टर बुद्धादित्य मोहंती ने राहुल गांधी के खिलाफ एक पोस्ट शेयर किया जिसके सामने आते ही हाहाकार मच गया है। एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या ने उनके चाहने वालों को बड़ा सदमा दिया है। उनकी मौत ने राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री के क्षेत्र में हाहाकार मचा दिया है। बाबा सिद्दीकी की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मारने की बातें होने लगीं।
गिरिराज सिंह: 'अब हम वास्तविक मुसलमानों के लिए...', कटिहार गिरिराज सिंह ने भरी हुंकार, लगाया नया नारा
बिहार पॉलिटिक्स केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कटिहार में एक सभा को संबोधित किया जहां उन्होंने जात-पात को हटाने और हिंदुओं को एकजुट करने का आह्वान किया। उन्होंने अवैध घुसपैठियों पर लगाम लगाने और वास्तविक मुसलमानों को उनका हक दिलाने की बात कही। उन्होंने राहुल गांधी पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया और सीमांचल क्षेत्र में हो रहे अवैध घुसपैठ के खिलाफ चेतावनी दी।
कटिहार। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज कटिहार पहुंचे। यहां, उन्होंने राजेंद्र स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए 'जात-पात की करो विदाई हिंदू -हिंदू भाई-भाई' का नारा दिया।