Skip to main content

महाराष्ट्र में आरएसएस के जुलूस के दौरान तनाव, अल्पसंख्यक समुदाय ने की नारेबाजी; पुलिस ने दर्ज की दो FIR

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में आरएसएस के पथ संचलन के दौरान नारेबाजी से तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। अब तक पांच आरोपियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। आरोपियों को नोटिस भेजा गया है।

शामली न्यूज़: कर्ज से दबे होटल मालिकों ने ATM चोरी का किया था प्रयास, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल; तीन गिरफ्तार

शामली में कर्ज से दबे होटल मालिकों ने थानाभवन और उत्तराखंड में तीन जगह एटीएम काटकर चोरी का प्रयास किया। गुरुवार रात थानाभवन पुलिस की आरोपितों से मुठभेड़ हो गई। एक के पैर में गोली लगी जबकि तीन को पकड़ लिया गया। उनके पास से तमंचा बुलेरो कारतूस और नकदी के साथ ही सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। आरोपित चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे थे।

शामली:- कर्ज तले दबे होटल मालिकों ने थानाभवन और उत्तराखंड में तीन जगह एटीएम काटकर चोरी का प्रयास किया था। गुरुवार रात थानाभवन पुलिस की आरोपितों से मुठभेड़ हो गई।

क्यों Raj Kapoor के लिए कंपोज करने से RD Burman ने कर दिया था इनकार? गुरु दत्त की वजह से थी सिर्फ एक गलतफहमी

RD Burman अपने दौर के जहां दिग्गज कंपोजर हुआ करते थे वहीं राज कपूर सिनेमा के सुपरस्टार। राज कपूर ने बड़ी-बड़ी फिल्मों का निर्माण निर्देशन और अभिनय किया। उन्होंने कई शानदार गायकों और संगीतकारों के साथ काम किया लेकिन जब बात आरडी बर्मन की आई तो कंपोजर ने उनके साथ काम करने से साफ इनकार कर दिया। जानिए इसकी वजह।

आरडी बर्मन ने तीन दशक तक संगीत जगत पर राज किया है। उन्होंने अपने जमाने के दिग्गज रहे मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसे गायकों के साथ काम किया है। उन्होंने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों के लिए कंपोज भी किया है।

जेहानाबाद न्यूज़: बाइक का हॉर्न बजाने पर सिपाही समेत दो युवकों को मारी गोली, पूरे इलाके में हड़कंप; पुलिस भी सन्न

जेहानाबाद न्यूज़:- जहानाबाद के सिकरिया थाना क्षेत्र में दो युवकों को गोली मार दी गई क्योंकि उन्होंने मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुंजन कुमार अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके विरुद्ध पहले से भी कई मामले चल रहे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत पैदा हो गई है।

जहानाबाद। जहानाबाद के सिकरिया थाना क्षेत्र के सिकरिया विद्यालय के समीप शुक्रवार की रात मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाने को लेकर दो युवकों को गोली मार दी गई, जिसमें एक सिपाही बताया जाता है। गंभीर अवस्था में दोनों को सदर अस्पताल लाया गया।

रेल कर्मियों के लिए बड़ी राहत! अब मेदांता जैसे बड़े अस्पतालों में होगा फ्री इलाज, रेलवे का 13 निजी अस्पतालों से करार

रेलवे कर्मचारियों को अब गंभीर बीमारी की इमरजेंसी में उन्हें मेदांता जैसे बड़े अस्पतालों में निशुल्क इलाज मिलेगा। रेलवे ने 13 निजी अस्पतालों के साथ करार किया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए रेल कर्मचारियों को रेलवे अस्पताल पहुंचकर रेफर कराने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे पैनल में शामिल निजी अस्पताल में जाकर उम्मीद कार्ड के आधार पर भर्ती हो सकेंगे।

बरेली। रेल कर्मियों को गंभीर बीमारी होने पर इमरजेंसी की स्थिति में वह रेलवे के पैनल में शामिल निजी अस्पताल में उम्मीद कार्ड के आधार पर भर्ती हो सकेंगे। उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचकर रेफर कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी

पाक में क्या SCO मीटिंग के वक्त होगा बवाल? इमरान की पार्टी का बड़ा एलान, इस्लामाबाद में उतरी सेना; रावलपिंडी में धारा 144

एससीओ शिखर सम्मेलन के वक्त पाकिस्तान में बवाल मचने की आशंका है। इसी वजह से पाकिस्तान की सरकार ने राजधानी इस्लामाबाद को सेना के हवाले कर दिया है। वहीं रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी है। इस बीच जेल में बंद इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने 15 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है।

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 17 अक्टूबर तक रावलपिंडी में धारा-144 लागू कर दी है। सरकार का कहना है कि कानून व्यवस्था को कायम रखने के उद्देश्य से यह प्रतिबंध लगाया गया है।

हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह की बदली तारीख, अब 15 नहीं इस दिन शपथ लेंगे नायब सैनी; PM मोदी भी रहेंगे मौजूद

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की जीत के बाद राज्य में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। पहले 15 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होने की बात कही जा रही थी लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।