IND vs BAN: टेस्ट के बाद टी-20 में करो 'क्लीन स्वीप', 2-0 से अजेय बढ़त ले चुकी है भारतीय टीम
भारतीय टीम तीन मैच की टी20I सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ग्वालियर में खेले गए पहले टी20I में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। इसके बाद दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20I में भारत ने 86 रन से जीत दर्ज की। अब तीसरा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 12 अक्टूबर को खेला जाएगा।
त्रिची में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद दो घंटे तक हवा में लगाता रहा चक्कर
केरल के त्रिची में एयर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी के बाद दो घंटे से एयरपोर्ट के चारों ओर ही चक्कर लगाता रहा। अंतत काफी कोशिशों के बाद उसे सुरक्षित लैंड करा लिया गया है। इससे पहले विमान में उड़ान भरते ही तकनीकी समस्या आ गई थी जिसके बाद वापस लैंड कराने में समस्या आ रही थी। जानें क्या है पूरा मामला।
तिरुचिरापल्ली। त्रिची से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट की वापस त्रिची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करा ली गई है। इससे पहले टेक ऑफ करते ही विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण वह दो घंटे तक एयरपोर्ट के चारों ओर ही चक्कर लगाता रहा।
लेबनान में शांतिरक्षक बल के ठिकाने पर इजरायल का हमला, दो जवान घायल; UN चीफ ने की निंदा
इजरायली सेना ने शुक्रवार को दुस्साहस दिखाते हुए दक्षिणी लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक बल के ठिकाने पर हमला कर दिया। इस हमले में दो इंडोनेशियाई जवान घायल हुए हैं। घायल जवान एक वाचटावर से निगरानी कर रहे थे। इस बल में भारत के भी 900 सैनिक तैनात हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने इस हमले पर नाराजगी जताते हुए निंदा की है।
इजरायली सेना ने शुक्रवार को दुस्साहस दिखाते हुए दक्षिणी लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक बल के ठिकाने पर हमला कर दिया। इस हमले में दो इंडोनेशियाई जवान घायल हुए हैं। घायल जवान एक वाचटावर से निगरानी कर रहे थे।
दशहरा 2024: दशहरा के दिन से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर
अंक ज्योतिष और टैरो कार्ड रीडर पल्लवी एके शर्मा की मानें तो 12 अक्टूबर का दिन कई मूलांक के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा इन मूलांक के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से करियर में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही कारोबार में भी लाभ होगा। देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने से जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होता है।
उत्तराखंड: नए भू-कानून में संभव नहीं होगी नियमों की अनदेखी, उल्लंघन हुआ तो बचना मुश्किल
उत्तराखंड सरकार नए भू-कानून के साथ भूमि खरीद-बिक्री में होने वाली अनियमितताओं पर लगाम लगाने जा रही है। प्रस्तावित कानून में तकनीक का इस्तेमाल कर नियमों के उल्लंघन पर नजर रखी जाएगी। वर्तमान भू-कानून के उल्लंघन के मामलों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने सभी जिलों से भूमि कानूनों के उल्लंघन का विवरण मांगा है। नए कानून में इनको दूर करने का प्रावधान होगा।
कानपुर ग्रीन पार्क: चिन्नास्वामी स्टेडियम की तरह होगा ग्रीनपार्क का ड्रेनेज सिस्टम, BCCI की तकनीकी टीम ने की तैयारी
भारत और बांग्लादेश के बीच का आखिरी टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला गया। बारिश और गीली आउट फील्ड के चलते पहले तीन दिन का खेल नहीं हो सका था। इसके बाद ग्रीनपार्क के ड्रेनेज सिस्टम की खूब आलोचना हुई थी। अब BCCI की तकनीकी टीम ड्रेनेज सिस्टम और सब एयर सिस्टम को लेकर प्रस्ताव बना रही है। इसके तहत चिन्नास्वामी की सुविधाए ग्रीनपार्क में लगाई जाएंगी।
टूटा खिलाड़ियों का अभिमान, क्रिकेट को नहीं मिला मैदान; महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा का नहीं हुआ प्रबंध
मैनपुरी को मिली राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी सुविधा और व्यवस्था के अभाव में हाथ से निकल गई। शासन के अधिकारियों को पत्र भेजकर आगरा मंडल के किसी अन्य जिले में यह प्रतियोगिता कराने की मांग की है। एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल की अध्यक्षता में जिले के खेल शिक्षकों ने बैठक कर योजना पर चर्चा की थी। हालांकि अब सुविधाएं ना होने का हवाला दिया गया है।