Skip to main content

पीएम मोदी ने ईस्ट एशिया सम्मेलन में कही ऐसी बात, सुनकर तिलमिला उठेगा चीन; 24 घंटे में दूसरी बार साधा निशाना

PM Modi पीएम मोदी ने शुक्रवार को ईस्ट एशिया सम्मेलन में हिस्सा लिया जहां से उन्होंने फिर एक बार चीन पर निशाना साधा है। इससे पहले आसियान-भारत सालाना सम्मेलन में भी उन्होंने चीन की तरफ इशारा किया था। पीएम मोदी ने हिंद प्रशांत क्षेत्र और साउथ चाईना सी को लेकर वह सारी बातें कहीं जो इस क्षेत्र में आक्रामक रवैया अपना रहे चीन को नागवार गुजर सकती है।

ब्लू लाइन पर इजरायली हमलों को लेकर भारत ने जताई चिंता, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

भारत ने UN परिसर की सुरक्षा पर जोर दिया है। ब्लू लाइन पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। MEA के मुताबिक नई दिल्ली स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से आगे कहा गया है हम ब्लू लाइन पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंतित हैं और सभी को UN बिल्डिंग की पवित्रता का सम्मान करना चाहिए।

Tecno ने लॉन्च किया रंग बदलने वाला फोन, 5000 mAh बैटरी समेत दमदार खूबियों से लैस

टेक्नो ग्लोबल मार्केट के लिए एक नया स्मार्टफोन लेकर आया है। इसके ब्लू कलर ऑप्शन में खासियत है कि अगर इसे धूप में ले जाते हैं तो रोशनी पड़ने के कारण फोन का रंग बैक डार्क ब्लू की तरह दिखने लगता है। इसमें 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट और 5000 mAh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसके स्पेक्स।

'पागल हो गया है क्या' रोहित शर्मा प्रैक्टिस पर पहुंचते ही किस पर झल्ला गए? देखें Video

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय न्यूजीलैंड सीरीज की तैयारी में व्यस्त हैं। वह नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। रोहित की नेट प्रैक्टिस का एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित नेट्स पर बल्लेबाजी करने जाते समय एक इंसान पर झल्ला गए। रोहित ने फिर दमदार प्रैक्टिस भी की और शानदार शॉट्स लगाए।

'प्लीज मेरा नाम इंट्रोड्यूस कर दो', क्यों Ajay Devgn से ऐसी बात बोल गए Amitabh Bachchan? वीडियो वायरल

सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन आज 82 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर अभिनेता को बॉलीवुड सेलेब्स से जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। कल्कि 2898 एडी स्टार प्रभास ने भी उनके लिए एक पोस्ट शेयर किया है। इस बीच अमिताभ का अजय देवगन के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है।

अमिताभ बच्चन और अजय देवगन ने एक साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि दोनों के बीच का बॉन्ड बहुत गहरा है। हाल ही में, अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर बिग बी के साथ एक वीडियो शेयर किया, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

आलिया ने चुराया है 'जिगरा' टाइटल? टीचर ने लगाया आरोप, बॉम्बे हाई कोर्ट ने किसके हक में सुनाया फैसला

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म जिगरा में फंस गई थी लेकिन अब जोधपुर कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। राजस्थान के एक शख्स ने जिगरा के मेकर्स पर टाइटल चुराने का आरोप लगाया था। मामला कोर्ट तक पहुंचा और अब कोर्ट में जिगरा को लेकर फैसला सामने आ गया है।

वसन बाला निर्देशित जिगरा सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। आलिया भट्ट और वेदांग रैना से सजी फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी। यही नहीं, रिलीज से पहले यह कानूनी पचड़े में भी फंस गई थी, लेकिन अब आलिया भट्ट की मूवी को बड़ी राहत मिली है। 

PAK vs ENG: पाकिस्तानी खिलाड़ी की बीच मैच में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में पाकिस्तान के एक खिलाड़ी की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी कारण ये खिलाड़ी पाकिस्तान की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरा। पाकिस्तान को इस मैच मे पारी और 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा।