Skip to main content

'मंजुलिका' के सामने निकली 'रुह बाबा' की हेकड़ी, रेलवे प्लेटफॉर्म पर Vidya Balan ने दबाई कार्तिक आर्यन की गर्दन

कार्तिक आर्यन के करियर की मच अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस में फिल्म की रिलीज का इंतजार है। इस बार रुह बाबा का एक नहीं बल्कि तीन-तीन मंजुलिका से सामना होगा। भूल भुलैया 3 के बज के बीच कार्तिक आर्यन का फिल्म की वैम्प मंजुलिका यानी विद्या बालन के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है।

हार्दिक पांड्या B'day: हार्दिक पांड्या के बर्थडे पर नताशा का सरप्राइज, हैरान रह गए फैंस, शुरू हो गई नई लवस्टोरी

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का 11 अक्टूबर को जन्मदिन था। इस मौके पर उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्टानकोविच का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। नताशा इस वीडियो में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ नजर आ रही हैं। दोनों एक गाने पर रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फैंस ने भी इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दशहरा 2024: दशहरा के दिन पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, जीवन के सभी संकट होंगे दूर

हर वर्ष आश्विन महीने में दशहरा मनाया जाता है। यह पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग में दशहरा मनाया जाएगा। रवि योग में भगवान श्रीराम की पूजा करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा करियर और कारोबार में भी सफलता मिलती है।

धान खरीद में देरी होने से भड़के किसान, कल तीन घंटे के लिए हाईवे करेंगे जाम; सरकार पर लगाया फूट डालने का आरोप

पंजाब में धान की खरीद शुरू नहीं होने से किसान आढ़ती और शेलर मालिक नाराज हैं। उन्होंने 13 अक्टूबर को तीन घंटे के लिए पंजाब की सभी सड़कों पर यातायात बंद करने का फैसला किया है। किसान नेताओं ने दिल्ली आंदोलन की तर्ज पर एक और आंदोलन शुरू करने का सुझाव दिया। किसानों ने आरोप लगाए कि सरकार संयुक्त किसान मोर्चा में फूट डालने की कोशिश कर रही है।

IND vs NZ: मोहम्मद शमी को एक नहीं दो टीमों में नहीं मिली जगह, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने पर सस्पेंस

बीीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए मोहम्मद शमी की वापसी नहीं हुई है। सभी को उम्मीद थी कि शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी करेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इसी के साथ ये सवाल भी उठने लगे है कि क्या शमी ऑस्ट्रेलियाई सीरीज तक फिट हो पाएंगे?

गोरखपुर में विजयरथ पर सवार होंगे गोरक्षपीठाधीश्वर योगी, भव्य शोभायात्रा की करेंगे अगुवाई

विजयादशमी के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ विजयरथ पर सवार होकर शोभायात्रा का नेतृत्व करेंगे। शोभायात्रा का समापन मानसरोवर रामलीला मैदान में होगा जहां योगी प्रभु श्रीराम का पूजन व राज्याभिषेक करेंगे। इस शोभायात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी इसका स्वागत करते हैं।

75 किमी की स्पीड, ग्रीन सिग्नल फिर कैसे हो गया ट्रेन हादसा? सामने आई बागमती एक्सप्रेस एक्सीडेंट की वजह

1 अक्टूबर यानी शुक्रवार की रात को तमिलनाडु के कावराईपेट्टई के पास एक ट्रेन हादसा हुआ। यहां कर्नाटक के मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12578) के 12 डिब्बे शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मालगाड़ी से टकराने के बाद बेपटरी हो गए। हादसे में 19 यात्रियों को चोट आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।