Skip to main content

निज्जर मामले में फिर पकड़ा गया कनाडा का झूठ, ट्रूडो ने किया पीएम मोदी से चर्चा का दावा; भारत ने खोली पोल

खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा ने एक बार फिर झूठ बोला है। लाओस में ईस्ट एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे ट्रुडो ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद दावा किया कि उन्होंने बातचीत में कनाडाई नागरिकों की हत्या का मामला उठाया। हालांकि भारत ने दो टूक में जवाब देकर कनाडा के इस दावे की पोल खोल दी।

यूपी के एक जिले में हैं रावण रूपी 10 बुराइयां, हो जाए खात्मा तो चमक उठेगा; यहां सिर पर दौड़ती है मौत

दशहरे के पावन पर्व पर जहाँ अधर्म के प्रतीक रावण का अंत होता है वहीं शामली जिले की समस्याओं का अंत कब होगा? परिवहन व्यवस्था वायु प्रदूषण जल प्रदूषण बकाया गन्ना भुगतान आवारा कुत्ते बंदर बेसहारा गोवंश अपराध स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली बेरोजगारी परिवहन की दुर्दशा जाम और गंदगी जैसे मुद्दे जिलेवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

IND vs BAN Pitch Report And Playing 11: तीसरे टी20I में भारतीय टीम कर सकती है दो बदलाव, हैदराबाद की पिच पर बरसते हैं रन

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा और आखिरी टी20I मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने पहले दो मैच जीतकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सूर्यकुमार एंड कंपनी बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्विप करने के इरादे से उतरेगी। वहीं बांग्लादेश की टीम जीत के साथ यह दौरा खत्म करना चाहेगी।

लखनऊ में चला पूरे दिन हाई-वोल्टेज ड्रामा, फिर भी माल्यापर्ण से नहीं रुके अखिलेश; जानिए दिनभर की 10 बड़ी बातें

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को शुक्रवार को लखनऊ में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआईसी जाने से रोक दिया गया। उन्होंने बैरिकेड्स लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा पर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि भाजपा यह परंपरा शुरू कर रही है कि आज वह हमारे महापुरुषों का सम्मान नहीं करने दे रही है कल आप u200dउनके महापुरुषों का सम्मान नहीं करने देना।

लखनऊ। लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआइसी (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) जाने की अनुमति नहीं मिलने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को शुक्रवार को उनके घर के पास रोक लिया गया।

कर्नाटक सरकार ने वापस लिया हुबली दंगे का केस, भड़की BJP बोली - तुष्टीकरण की चरम सीमा

Hubballi Riot Case कर्नाटक सरकार हुबली दंगे का केस वापस लेने के अपने फैसले पर घिर गई है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह फैसला तुष्टीकरण की चरम सीमा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सामान्य रूप से राज्य सरकार ऐसे मामले को वापस नहीं ले सकती। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने ऐसा किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

सात हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में ED का एक्शन, दिल्ली से लेकर मुंबई तक छापेमारी

दिल्ली में नारकोटिक और साइकोट्रोपिक पदार्थों की एक खेप की जब्ती के मामले में आज दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया है। स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस द्वारा कोकीन और हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त की गई इसका वजन 602 किलोग्राम से अधिक है। तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद भी जब्त किए गए हैं। बता दें कि तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की कोकेन बरामद हुई है।

आतिशी को मिला केजरीवाल का बंगला, दो दिन पहले ही करवाया गया था खाली

बीते दो दिनों से दिल्ली की राजनीति में मुख्यमंत्री के बंगले को लेकर जंग छिड़ी हुई थी अब लोक निर्माण विभाग के एक कदम से यह पूरा मसला सुलझ गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को वो बंगला अलॉट कर दिया है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहा करते थे।