Skip to main content

आलिया भट्ट के सामने फूटा Kajol का गुस्सा, दुर्गा पूजा में जूता पहनकर आने वालों पर चिल्लाईं एक्ट्रेस

Kajol हर साल बड़ी धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा सेलिब्रेट करती हैं। मुंबई में वह दुर्गा पूजा पंडाल भी लगवाती हैं जहां बॉलीवुड सेलेब्स का भी जमावड़ा लगता है। इन दिनों काजोल दुर्गा पूजा को लेकर चर्चा में हैं। पूजा के अलावा उनके गुस्से वाला वीडियो भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। हाल ही में वह एक बार फिर चिल्लाती हुई नजर आई हैं।

आज पूरे देश में अष्टमी और नवमी सेलिब्रेट की जा रही है। नवरात्रि के अलावा देश भर में दुर्गा पूजा की भी धूम रहती है। बंगाली बाला काजोल मुंबई में दुर्गा पूजा पंडाल लगवाती हैं, जहां वह अपने पूरे परिवार के साथ यह त्योहार सेलिब्रेट करती हैं।

महाराष्ट्र और झारखंड में भी होगा हरियाणा की हार का असर? अशोक गहलोत ने दिया जवाब

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिले झटके के बाद कांग्रेस अब हार के कारणों की समीक्षा में लगी हुई है। इसे लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं की गुरुवार को बैठक भी हुई। माना जा रहा है कि हरियाणा के परिणामों का असर झारखंड और महाराष्ट्र में भी देखने को मिल सकता है और कांग्रेस को इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इससे जुड़े सवाल का जवाब दिया अशोक गहलोत ने।

नासिक के आर्टिलरी सेंटर में ट्रेनिंग के दौरान धमाका, दो अग्निवीरों की मौत; एक घायल

महाराष्ट्र के नासिक जिले में आर्टिलरी सेंटर में फायरिंग अभ्यास के दौरान एक भारतीय फील्ड गन का गोला फटने से दो अग्निवीरों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार दोपहर नासिक रोड इलाके में आर्टिलरी सेंटर में हुई। उन्होंने बताया कि विस्फोट में अग्निवीर गोहिल विश्वराज सिंह (20) और सैफत शिट (21) की मौत हो गई।

UP News: बिजनौर में घरवालों के सामने ही मासूम बच्‍ची को खींच ले गया गुलदार, मौत के घाट उतारकर छोड़ा

बिजनौर में एक मासूम बच्ची तान्या को उसके घरवालों के सामने ही एक गुलदार ने खींच लिया और मौत के घाट उतार दिया। यह घटना तब हुई जब तान्या अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रही थी। गुलदार के हमले में तान्या की मौत से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। इस साल गुलदार के हमले में यह सातवीं और 21 महीनों में 26वीं मौत है।

मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक ने गुस्से में दिया इस्तीफा, बाद में कहा- अफसोस हो रहा; जानिए इस कदम के पीछे की वजह

मध्य प्रदेश में एक भाजपा विधायक ने पहले गुस्से में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मगर बाद में उन्हें अपने फैसले पर अफसोस होने लगा। मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले का है। यहां के देवरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल एक डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने गुस्से में आकर यह फैसला किया है।

महादेव सट्टा एप का मुख्‍य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, इंटरपोल के अधिकारियों ने दुबई से पकड़ा; जल्‍द भारत लाएगी ईडी

महादेव सट्टा एप के मुख्य संचालक सौरभ चंद्राकर को मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के मामले में दुबई में गिरफ्तार किया गया है। इंटरपोल ने दुबई पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। सौरभ चंद्राकर पर आरोप है कि उन्होंने महादेव एप के जरिए 6000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। उसे जल्द ही भारत लाने की प्रक्रिया जारी है।

Nothing Phone (2a) को मिला नया अपडेट, फोन चलाने का अंदाज होगा मजेदार और बेहतर

Nothing Phone (2a) के लिए Nothing OS 3.0 अपडेट रोलआउट होना शुरू हो गया है। भले ही यह बीटा वर्जन है। लेकिन इसमें कई नए फीचर्स मिले हैं जो इशारा करते हैं कि अपडेट का फाइनल वर्जन आने वाले दिनों में रोलआउट हो सकता है। इसमें कई नए और अपग्रेड फीचर्स दिए गए हैं। जो यूजर्स के फोन चलाने का अंदाज बेहतर बनाएंगे।