महानवमी: सीएम योगी ने कन्याओं का पांव पखार कर की मातृ शक्ति की आराधना, बोले-महिला सशक्त तो समाज सुरक्षित
गोरखपुर में नवरात्र की नवमी तिथि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मां सिद्धिदात्री की पूजा की और फिर नौ कन्याओं और बटुक भैरव के पैर धोए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण होगा तो समाज स्वयं ही सशक्त और समर्थ्यवान होगा। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि समाज में ऐसा माहौल बनाएं जिससे कि आधी आबादी और उसके साथ समाज सुरक्षित हो जाए।
'तो लुट गए हम...' हरियाणा चुनाव में गंवाया 20 लाख का ट्रक; पढ़ें कांग्रेस समर्थक की कैसे हो गई बल्ले-बल्ले
हरियाणा चुनाव के नतीजे आने के बाद एक बहुत ही दिलचस्प मामला सामने आया है। दरअसल कांग्रेस पार्टी के एक समर्थक ने चुनाव में 20 लाख रुपये का ट्रक जीत लिया है। लेकिन 12 टायर वाला 20 लाख रुपये कीमत का ट्रक गंवाने वाले इनेलो समर्थक गम में है। वहीं इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
नूंह। कांग्रेस व इनेलो प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर लगी शर्त उनके समर्थकों के लिए भी गम और खुशी का कारण बन गई। आफताब की जीत के साथ उनके समर्थक औरंगजेब ने 20 लाख रुपये कीमत वाला ट्रक इनेलो के ताहिर हुसैन समर्थक से जीत लिया।
क्या है प्लेजर मैरिज, मुस्लिम देश में क्यों बढ़ रहा इसका चलन? बस कुछ दिन की शादी; बदले में डॉलर की बौछार
इंडोनेशिया में प्लेजर मैरिज का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अब तो इसने एक व्यवस्थित उद्योग का रूप ले लिया है। प्लेजर मैरिज की वजह से इंडोनेशिया में अरब देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह शादी कुछ दिनों की खातिर होती है। पर्यटक के लौटते ही स्वत टूट जाती है। बदले में सैकड़ों डॉलर दुल्हन को मिलते हैं।
UP News: महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हो रही सराहना
गाजियाबाद में एक रोडवेज बस में एम्बुलेंस कर्मचारियों ने एक महिला की सुरक्षित प्रसव में मदद की। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यह घटना इंदरगढ़ी बस स्टैंड पर हुई। एम्बुलेंस कर्मचारियों ने बस में ही महिला को प्रसव कराया। इसके बाद महिला और नवजात शिशु को संजय नगर जिला अस्पताल ले जाया गया। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में रोडवेज बस में प्रसव कराने का मामला सामने आया है। हालांकि, महिला और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।
अंबानी की रिलायंस का बड़ा दांव, एक ही ऐप से मिलेगा सस्ता लोन, इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड
मुकेश अंबानी की रिलायंस ने नवरात्रि के फेस्टिव सीजन में बड़ा दांव खेला है। रिलायंस ग्रुप की जियो फाइनेंशियल सर्विस ने जियो फाइनेंस ऐप का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह ऐप अब गूगल प्ले स्टोर एपल ऐप स्टोर और मायजियो पर मौजूद है। रिलायंस इस ऐप के जरिए आकर्षक ब्याज दर पर लोन दे रही है। साथ ही इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड में पैसे लगाने की सुविधा मिलेगी।
RSS नेता भैयाजी का बड़ा बयान: जन्म के आधार पर तय होती है जाति, यह सामाजिक बुराई; भेदभाव को खत्म करना होगा
आरएसएस नेता सुरेश भैयाजी ने जाति आधारित भेदभाव खत्म करने की अपील लोगों से की। उन्होंने कहा कि अगर कोई अनावश्यक अंहकार पैदा होता है तो उसे खत्म करने की जरूरत है। तभी एक समाज का निर्माण होगा। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या हरिद्वार किसी जाति का है हमारे 12 ज्योतिर्लिंग किसी जाति के हैं अगर नहीं तो यह भेदभाव क्यों हैं?
आरजी कर कांड: आमरण अनशन पर बैठे सात जूनियर डॉक्टरों में से एक की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती
पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में अभी तक इंसाफ का इंतजार है। जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन छठे दिन जारी है। हालांकि इस दौरान एक जूनियर डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।