Skip to main content

'झारखंड में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा HAM', मांझी का एलान; तेजप्रताप से बोले- हम लोग चूहा खाने वाले हैं

झारखंड विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम एनडीए में हैं इसलिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा चल रही है। हमें जो भी सीट मिलेगी उस पर चुनाव लड़ेंगे। मांझी ने हाल ही में तेजप्रताप यादव के चूहा खाने वाले बयान पर भी पलटवार किया।

उत्तर प्रदेश में पहली बार नवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम योगी ने की घोषणा

उत्तर प्रदेश में नवमी के अवसर पर गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की। इसके अलावा राज्य के धार्मिक स्थलों को जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 86 में से 74 मार्गों को सही किया जा चुका है। अंतिम दिन 111 किलोमीटर सड़क सही करने का लक्ष्य है।

हरियाणा में कांग्रेस की क्यों हुई अप्रत्याशित हार; खुल गई अंदरूनी रिपोर्ट में पोल, राहुल गांधी का किसकी ओर इशारा?

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद राहुल गांधी ने गुरुवार को कांग्रेस के शीर्ष केंद्रीय नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हार की समीक्षा के लिए हुई इस बैठक में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल कोषाध्यक्ष अजय माकन हरियाणा चुनाव के लिए नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत आदि शामिल हुए।

नई Yamaha R3 नए रंग-रूप में हुई पेश, कीमत इतनी की खरीद लेंगे Maruti Alto K10, फिर भी बच जाएंगे पैसे

नई 2025 Yamaha R3 को अमेरिका में लॉन्च किया गया है और इसे यूरोप में पेश किया गया है। उम्मीद की जार ही है कि इसे EICMA में पेश किया जा सकता है। इसे तीन नए कलर ऑप्शन में लाया गया है। साथ ही इसे डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। भारत में इसका मुकाबला Aprilia RS 457 Kawasaki Ninja 500 और KTM RC 390 से होगा।

KODAK के 50 इंच स्मार्ट टीवी पर धमाकेदार ऑफर, 41 हजार वाले टीवी को सिर्फ 23,249 रुपये में खरीदने का मौका

KODAK CA PRO Smart TV पर फ्लिपकार्ट में 40 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर टीवी 41999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। डिस्काउंट के साथ कोडक के इस टीवी को 24999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही एक्सिस बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा आरबीएल और येस बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट कैशबैक मिल रहा है।

'हमें स्टार किड की तरह नहीं मिलते 2-3 मौके' Radhikka Madan का बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म पर तंज

टीवी की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में अपने कदम जमाने वाली अभिनेत्री राधिका मदान ने अपने अभिनय के दम पर एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बनाई है। उनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है फिर भी उन्होंने अपने अभिनय के दम पर खूब नाम कमाया। एक्ट्रेस आज इमरान खान और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स के साथ भी काम कर चुकी हैं।

विक्की कौशल संग फिल्म शिद्दत में नजर आई अभिनेत्री राधिका मदान अब एक जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। अभिनेत्री ने सीरियल 'मेरी आशिकी तुम से ही' के साथ अपना टेलीविजन करियर शुरू किया था।

Bhool Bhulaiyaa 3 में कैमियो करने पर Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, रिलीज से पहले फैंस को दिया बड़ा झटका

Bhool Bhulaiyaa 3 की शूटिंग के वक्त ऐसी खबर आई थी कि इस बार कार्तिक आर्यन के साथ अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। वह हॉरर फिल्म में तड़का लगाने का काम करेंगे। अब हॉरर फिल्म की रिलीज डेट नजदीक है। ट्रेलर रिलीज भी हो गया है। अब अक्षय कुमार ने फिल्म में शामिल होने पर चुप्पी तोड़ी है।