Transfer: यूपी के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, आठ अधिकारियों का तबादला; चार जिलों में नए सीएमओ तैनात
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। आठ संयुक्त निदेशकों के तबादले किए गए हैं। रायबरेली गाजीपुर महाराजगंज और कन्नौज में नए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) तैनात किए गए हैं।मौजूदा सीएमओ का विभिन्न अस्पतालों में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर स्थानांतरण किया गया है। डा. श्रीकांत शुक्ला को महाराजगंज का सीएमओ बनाया गया है। खबर में पूरी डिटेल पढ़िए।
'केवल हिंदुओं का नहीं, सभी का त्योहार', दुर्गा पूजा पर बांग्लादेश का यू-टर्न; यूनुस सरकार ने किए कई बड़े एलान
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदु समुदायों के खिलाफ हुई हिंसक घटनाओं के बाद वहां पर दुर्गा पूजा के आयोजन पर भी खतरा मंडरा रहा था। कई कट्टरपंथी समूहों ने पूजा के आयोजन पर बाधा डालने का प्रयास किया। यहां तक कि वहां की अंतरिम सरकार के कुछ फैसले ही इसके खिलाफ थे। हालांकि अब बांग्लादेश ने अपना रुख बदला और अब कई बड़े फैसले किए।
UP उपचुनाव में किस करवट बैठेगा ऊंट, BJP की तरफ यू-टर्न ले रहे दलित! क्या होगा मायावती का प्लान?
हरियाणा विधानसभा चुनाव में दो ही जाति-वर्गों को लेकर सियासी शोर सुनाई दिया एक जाट और दूसरे दलित। इस शोर के इतर भाजपा ने ध्यान शांत खेमे की ओर लगाया। तमाम विश्लेषक मान रहे हैं कि जाट बनाम गैर जाट ओबीसी की लड़ाई में गैर जाट ओबीसी भाजपा को अधिक मिला और इसी तरह मायावती के सजातीय जाटव वोट से अधिक प्रयास भाजपा ने अन्य दलितों के लिए किया।
Junaid Khan के फिल्म 'महाराज' करने के खिलाफ थे Aamir Khan, डेब्यू से पहले बेटे को दी थी ये बड़ी सलाह
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा निर्देशित महाराज से आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने डेब्यू किया है। फिल्म में जुनैद ने अपनी परफॉर्मेंस से ऑडियंस का दिल चुरा लिया था। उन्हें अपने डेब्यू के लिए बहुत प्रशंसा मिली। हालांकि आमिर ने खुलासा किया है कि वह बेटे के महाराज करने के खिलाफ थे। उन्होंने इस फिल्म के करने से पहले जुनैद को एक बड़ी सलाह भी दी थी।
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के नक्शेकदम पर चलते हुए उनके बेटे जुनैद खान ने फिल्मी करियर शुरू कर दिया है। दिलचस्प बात है कि
देहरादून के छह चौराहों पर जुलूस-प्रदर्शन पर प्रतिबंध, डीएम ने किया आदेश
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर के छह प्रमुख चौराहों पर जुलूस और प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी ने गुरुवार को इसका आदेश भी जारी कर दिया। यह कदम शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए उठाया गया है। जिलाधिकारी ने सचिवालय मुख्यमंत्री आवास और राजभवन कूच के कार्यक्रमों के लिए भी अलग से व्यवस्था लागू की है।
देहरादून। की सड़कों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। जो सड़कें और चौराहे यातायात के मौजूदा दबाव को झेलने में असमर्थ साबित हो रही हैं, उन पर जुलूस और प्रदर्शन भी किए जाते हैं।
- Read more about देहरादून के छह चौराहों पर जुलूस-प्रदर्शन पर प्रतिबंध, डीएम ने किया आदेश
- Log in to post comments
- 4 views
काली पूजा 2024: अक्टूबर महीने में कब है काली पूजा? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दिवाली मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही पूजा होने तक व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा करने से धन संबंधी परेशानी दूर होती है। इस दिन मां काली की भी पूजा की जाती है।
MP Police Constable Physical: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट में अब फिंगरप्रिंट मिसमैच होने पर रेटिना का होगा मिलान
मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए उम्मीदवारों वेरिफिकेशन फिंगरप्रिंट के माध्यम से किया जायेगा। जिन उम्मीदवारों का फिंगरप्रिंट मिसमैच होगा उनके रेटिना का मिलान किया जायेगा उसके बाद ही भर्ती की प्रक्रिया में शामिल होने का मौका प्रदान किया जाएगा। आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 7090 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।