Skip to main content

PAK vs ENG: मुल्तान में इतिहास रचने के करीब इंग्लैंड, पाकिस्तान ने दूसरी पारी में गंवा दिए हैं 6 विकेट

पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की टीम इतिहास रचने के करीब खड़ी है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 823 रन बनाकर घोषित कर दी। इसके बाद पाकिस्तान की दूसरी पारी में छह विकेट भी गिरा लिए हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 152 रन बना लिए हैं। अभी भी वह 115 रन से पीछे है। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए चार और विकेट चाहिए।

हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह की आई तारीख, पंचकूला में तैयारी शुरू; 10-11 मंत्री ले सकते हैं शपथ, PM भी होंगे शामिल

हरियाणा की नई सरकार 15 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में शपथ लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर शहर में काम तेजी से चल रहा है। कार्यक्रम स्थल के आसपास की दुकानों को 5 दिनों के लिए बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क मरम्मत के काम शुरू हो गए हैं।

पंचकूला। हरियाणा की नई सरकार 15 अक्टूबर को पंचकूला में शपथ लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। 15 अक्टूबर को सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में नए मुख्यमंत्री को राज्यपाल द्वारा शपथ दिलवाई जाएगी।

'भारत को बनाना चाहता था इस्लामिक राष्ट्र', मोदी सरकार ने कट्टरपंथी समूह 'हिज्ब-उत-तहरीर' पर लगाया बैन

भारत सरकार ने कट्टरपंथी समूह हिज्ब-उत-तहरीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उस पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर समूह को आतंकी संगठन घोषित करते हुए कहा कि इसके सभी स्वरूपों और अग्रणी संगठनों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत प्रतिबंध लगाया जाता है। सरकार ने कहा कि यह संगठन भारत समेत पूरे विश्व को इस्लामिक राज्य बनाना चाहता है।

2025 Kawasaki Vulcan S का नया एडिशन लॉन्च, कीमत 7.10 लाख रुपये, मिला एक और कलर ऑप्शन

भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है। इस समय कई बाइक के नए एडिशन लॉन्च हो रही है। इसी बीच Kawasaki Vulcan S का नया एडिशन पेश किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.10 लाख रुपये रखी गई है। नए एडिशन में केवल एक बदलाव किया गया है वो है कलर ऑप्शन का। आइए जानते हैं कि यह बाइक कितनी खास है।

'अगर सनातन धर्म के लोगों को दुख पहुंचा है तो', अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने क्यों मांगी माफी?

टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है। शो के पहले एपिसोड में सेट पर जाने-माने धर्मगुरु अनिरुद्धाचार्य जी महाराज स्पॉट हुए थे। इसके बाद से फैंस अपने बाबा को शो में देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। हालांकि अब महाराज ने शो पर नजर आने की अपनी असली वजह बता दी है।

घर से बेदखल नहीं होंगे Shilpa Shetty और राज कुंद्रा, ED के खिलाफ केस पर हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Shilpa Shetty और उनके पति राज कुंद्रा के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। कुछ समय पहले कपल को अपने जुहू स्थित बंगले को खाली करने का आदेश दिया गया था। कपल ने हाई कोर्ट में दरवाजा खटखटाया था। अब कपल के पक्ष में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

बी-टाउन के पावर कपल कहे जाने वाले शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम अक्सर किसी न किसी वजह के चलते छाया रहता है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग के केस तक, पिछले कुछ साल से शिल्पा की पर्सनल लाइफ उथल-पुथल से भरी रही है। हाल ही में, उन्हें हाई कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिली है।

Fatima Sana Father Death: पाकिस्तानी कप्तान पर टूटा दुखों का पहाड़, महिला टी20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़ लौटीं वतन

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुरुवार को फातिमा सना के पिता का निधन हो गया। इसके चलते वह वापसी कराची लौट गई हैं। फातिमा महिला टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए यूएई में थीं। खबर मिलते ही वह वापस घर लौट गईं। अब महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की कमान मुनीबा संभाल सकती हैं।