दुनियाभर में हर 2 में से 1 स्मार्टफोन में 50MP रिजॉल्यूशन कैमरा, क्या है इसके पीछे की वजह?
एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल की दूसरी तिमाही में शिप किए गए 50 प्रतिशत से अधिक फोन में 50MP रिजॉल्यूशन वाले कैमरे थे। ग्राहक स्मार्टफोन खरीदते समय 108MP और 50MP को खूब तरजीह दे रहे हैं। साथ ही वह यह भी देखते हैं कि फोन में कितने कैमरे लगे हैं। स्मार्टफोन का औसत प्राइमरी कैमरा रिजॉल्यूशन Q2 2020 में 27MP था लेकिन अब वह लगभग दोगुना हो गया है।
मेट्रो में लगे माता के जयकारे, भजन सुनकर झूम उठे यात्री; खड़े होकर खूब बजाई तालियां
दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 56 सेकंड की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के एक साथ भजन गा रहे हैं। एक लड़का गिटार भी बजा रहा है। लड़के ने कहा प्रेम से बोलो जय माता दी... यात्रियों ने भी दोनों लड़कों का साथ दिया। यात्रियों ने जय माता दी का जयकारा लगाया।
'भारत एक हिंदू राष्ट्र... हमें एकजुट होना होगा', RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- भाषा और जाति के विवाद से ऊपर उठें लोग
मोहन भागवत ने हिंदू समाज को खास संदेश दिया है। भागवत ने कहा कि अगर सुरक्षित रहना है तो भाषा जाति और प्रांत के मतभेदों और विवादों को खत्म करके एकजुट होने होगा। आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा कि समाज में आचरण का अनुशासन राज्य के प्रति कर्तव्य और लक्ष्य-उन्मुख होने का गुण होना आवश्यक है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू समाज को खास संदेश दिया है। भागवत ने कहा कि अगर सुरक्षित रहना है तो भाषा, जाति और प्रांत के मतभेदों और विवादों को खत्म करके एकजुट होने होगा।
सस्ते iPhone SE 4 के लॉन्च की तैयारी, एपल इंटेलिजेंस और 48MP कैमरा के साथ होगी एंट्री
Apple इन दिनों नेक्स्ट जेनरेशन iPhone SE 4 पर काम कर रहा है। इसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा। इसमें A18 बायोनिक चिप और एपल इंटेलिजेंस की सुविधा होगी। इसके 2025 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले इसके कई स्पेक्स की डिटेल भी सामने आ चुकी है। जिनके बारे में यहां बता रहे हैं।
आईफोन 16 सीरीज को एपल इंटेलिजेंस के साथ लॉन्च करने के बाद अब कंपनी एक नए फोन पर काम कर रही है, जो कि नेक्स्ट जेनरेशन iPhone SE 4 है। इसे अगले साल कई अपग्रेड फीचर्स के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले SE 4 के स्पेसिफिकेशन के बारे में कई तरह की डिटेल सामने आई है।
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने Salman Khan को दी भगवद गीता, Bigg Boss 18 से वायरल हुई ये फोटो
बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट्स का गेम देखने के लिए फैंस ने एक्साइटमेंट जाहिर की है। अब से कुछ ही घंटों में यह शो शुरू होगा और हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान स्वैग में कंटेस्टेंट्स का स्वागत करेंगे। बिग बॉस 18 की हाइप के बीच सलमान खान की अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के साथ तस्वीर सामने आई है।
फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन का आगाज अब से कुछ ही घंटों में होने वाला है। आज से यह कंट्रोवर्शियल शो टीवी पर दस्तक देगा। सलमान खान के शो में इस बार 18 कंटेस्टेंट आने वाले हैं। कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स आएंगे, उनसे जुड़ा प्रोमो सामने आ चुका है।
एमएस धोनी या रोहित शर्मा, कौन है बेस्ट कैप्टन? Shivam Dube ने दिया मजेदार जवाब, सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'अभी टाइम आने वाला है
भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने हाल ही में कपिल शर्मा के शो में शिरकत की। इस दौरान उनसे मजेदार सवाल पूछे गए लेकिन एक सवाल पर शिवम दुबे फंस गए थे। हालांकि इस ऑलराउंडर ने बड़ी चतुराई से इस मुश्किल का हल निकाल लिया। शो के होस्ट कपिल शर्मा ने उनसे एमएस धोनी और रोहित शर्मा में से बेस्ट कैप्टन के बारे में पूछा था।
Singham Again Trailer: चंद घंटों में रिलीज होगा 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर, Rohit Shetty ने किया फाइनल
निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की अगली पेशकश सिंघम अग को लेकर बीते दिनों से सुर्खियां तेज हैं। अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन के ट्रेलर रिलीज का अब खुलासा हो गया है जिसका एलान खुद रोहित ने किया है और बताया है कि सिंघम की इस तीसरी किस्त का ट्रेलर बस चंद घंटों बाद रिलीज होगा।
पुलिस इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम के किरदार में फैंस अजय देवगन को काफी पसंद करते हैं। साल 2021 में अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में सिंघम का कैमियो दिखा था और उसके बाद से फैंस निर्देशक रोहित शेट्टी.से सिंघम की तीसरी किस्त की मांग करने लगे थे।