लाखों की नौकरी छोड़ करोड़ों कमा रहा इंजीनियर, मॉडर्न तकनीक ने एक झटके में बदल दी किस्मत
इंजीनियर दीपक राज तुषीर ने विप्रो की नौकरी छोड़कर डेयरी फार्मिंग शुरू की और आज वह 500 गायों के साथ डेयरी फार्मिंग कर रहे हैं। वह दूध के साथ-साथ फ्लेवर्ड दूध दही लस्सी पनीर समेत 14 उत्पाद बनाते हैं और इसे दिल्ली-एनसीआर में सीधा लोगों के घरों तक पहुंचाते हैं। इससे उन्होंने गांव के करीब 250 लोगों को रोजगार दिया है। जानिए उनकी सफलता की कहानी।
'सपा मतलब समाप्त वादी पार्टी, राहुल देश के पहले गैर जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष', केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना
UP Politics डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुजफ्फरनगर में आड़े हाथाें लिया। उन्होंने कहा कि यूपी की सभी 10 सीटों पर उपचुनाव जीतेगा एनडीए। अब गांव दर गांव लखपति दीदी से पहचान बन रही है। युवा ओलिंपिक कामनवैल्थ और एशियन गेम्स में पदक जीत रहे हैं तो प्रदेश सरकार उन्हें नौकरी प्रदान कर रही है।
यूपी के DGP प्रशांत कुमार का बड़ा फैसला, पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर लगाई एक माह की रोक
यूपी के DGP प्रशांत कुमार ने दशहरा दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर एक महीने की रोक लगा दी है। आठ अक्टूबर से आठ नवंबर तक कोई भी पुलिसकर्मी छुट्टी नहीं ले सकेगा। विशेष परिस्थितियों में केवल वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति पर ही छुट्टी दी जाएगी। इस दौरान बाजारों और अन्य स्थानों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।
'वो लेखक नहीं, सेल्समैन हैं' FIR राइटर ने लगाया Salim-Javed पर कंटेंट चोरी करने का आरोप, किया ये खुलासा
फिल्म इंडस्ट्री के टॉप राइटर्स का जब भी जिक्र होता है तो उसमें सलीम खान और जावेद अख्तर का नाम जरूर शामिल होता है। दोनों ने जब तक साथ काम किया एक से बढ़कर एक हिट फिल्में डिलीवर कीं। लेकिन अब FIR के राइटर अमित आर्यन ने उन पर कंटेंट और आइडिया चोरी करने का आरोप लगाकर कुछ बातों का खुलासा किया है।
सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी बॉलीवुड की हिट राइटर जोड़ी में शुमार रही है। दोनों ने साथ में जिन भी फिल्मों की कहानी और स्क्रीन राइटिंग की, वह हिट रही। इस आइकॉनिक राइटर की जोड़ी ने 'शोले', 'जंजीर', 'डॉन' जैसी कई फिल्मों की कहानी लिखी।
जेल भेज दो, पैसे नहीं हैं', अधिकारी के सामने कपड़े उतारकर धरने पर बैठ गया व्यापारी
गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय में एक उद्यमी ने अधिकारी के सामने कपड़े उतार दिए और धरने पर बैठ गया। व्यापारी का आरोप है कि उससे दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्टेट जीएसटी के अपर आयुक्त ने उद्यमी के आरोपों को गलत बताया है।
क्या आप भी खाली पेट पीते हैं दूध, तो जानें सेहत को कैसे प्रभावित करती है ये आदत
दूध कई पोषक तत्वों से भरपूर एक हेल्दी ड्रिंक है जिसे शरीर के सही विकास के लिए पीना फायदेमंद माना जाता है। हालांकि दूध को सही तरीके से पीने पर ही सेहत को इसके सही लाभ मिल सकते हैं। कुछ लोग इसे खाली पेट भी पीते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे खाली पेट दूध पीने के कुछ फायदों के बारे में।
बच्चों का पहला आहार दूध बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी की डाइट का एक अभिन्न अंग है। इसमें मौजूद ढेर सारे पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल आदि इसे एक सम्पूर्ण आहार बनाते हैं। यही कारण है कि डाइट में दूध पीना एक बेहद जरूरी नियम की तरह सभी के घरों में लागू होता है
अरविंद केजरीवाल आज फिर लगाएंगे 'जनता की अदालत', छत्रसाल स्टेडियम में जुटेंगे समर्थक
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद Kejriwal रविवार को उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अपनी दूसरी Janta Ki Adalat को संबोधित करेंगे। इसे लेकर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को जानकारी दी थी। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में कहा था कि केजरीवाल दिल्ली की जनता से अपनी ईमानदारी का सर्टिफिकेट लेकर आएंगे और फिर सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे।