Devara Box Office Day 9: वीकेंड पर 'देवरा' की दहाड़, दूसरे शनिवार को कमा डाले इतने करोड़ रुपये
जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान स्टारर फिल्म देवरा पार्ट 1ने एक हफ्ते के अंदर बॉक्स ऑफिस पर जमकर कारोबार कर लिया है। एक्शन से भरपूर फिल्म का निर्देशन कोरताला शिवा ने किया है। फिल्म में सैफ अली खान खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। देवरा ने नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया है जानिए यहां।
साउथ फिल्मों का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इस साल कल्कि 2898 एडी का बॉक्स ऑफिस पर धमाका रहा और अब जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) जमकर नोट छाप रही है। एक्शन से भरपूर फिल्म ने मात्र 10 दिन में 200 करोड़ के पार कारोबार कर लिया है।
'मॉम टू बी' Shraddha Arya की हुई गोद भराई रस्म, पति के साथ डांस करती दिखीं एक्ट्रेस
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी और अब उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ गोद भराई रस्म मनाई है। सोशल मीडिया पर श्रद्धा आर्या की गोद भराई रस्म की तस्वीरें सामने आई हैं। बनारसी साड़ी में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
IND vs BAN: पहले टी20 में कौन सा प्लेयर होगा X फैक्टर, कप्तान सूर्या ने अभी से बता दिया
अब भारतीय टीम की कोशिश टी20 सीरीज फतेह करने पर होगी। मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भारत के टी20 कप्तान ने बताया कि पहले टी20 में कौन सा भारतीय प्लेयर एक्स फैक्टर साबित होगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 6 अक्टूर को खेला जाएगा। यह मैच ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज फतेह करने के बाद अब भारतीय टीम की कोशिश टी20 सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
अब दिल्ली पुलिस के शिकंजे में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, 9 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया; जानें क्या है मामला
हाई बॉक्स एप के जरिए 30 हजार से ज्यादा लोगों से 500 करोड़ की ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी। रिया समेत कई यूट्यूबर्स और कॉमेडियन ने हाई बॉक्स एप का विज्ञापन कर लोगों को ठगा है। पुलिस का मानना है कि ये सभी मुख्य आरोपी के साथ साजिश में शामिल हो सकते हैं।
IND vs BAN T20I: पहले टी20I में क्या होगी भारत की ओपनिंग जोड़ी? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कर दिया खुलासा
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने पहले टी20I मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरा पुष्टि की कि संजू सैमसन इस सीरीज में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे। वहीं कई अन्य अहम मुद्दों पर पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए। कप्तानी को लेकर पूछे गए सवाल पर सूर्यकुमार ने कहा कि वह इस समय का पूरा आनंद ले रहे हैं। मयंक यादव को एक्स फैक्टर बताया है।
हिजबुल्लाह का नया चीफ मारा गया! 24 घंटे बाद भी सेफेद्दीन का नहीं चला पता; इजरायल ने बेरूत पर फिर बरसाए बम
हिजबुल्लाह और लेबनान पर इजरायली हमले रुक नहीं रहे हैं। इजरायली ने बेरूत में शुक्रवार और शनिवार की रात 12 बार बमबारी की। इधर हिजबुल्लाह प्रमुख के सबसे बड़े दावेदार हाशेम सेफेद्दीन का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसकी भी इजरायली हमले में मौत हो गई है। हिजबुल्लाह ने इससे खंडन भी नहीं किया है।
लेबनान की राजधानी बेरूत के हिजबुल्लाह के प्रभाव वाले दक्षिणी उपनगरों में इजरायली विमानों ने शुक्रवार-शनिवार रात 12 बार बमबारी की है। साथ ही लेबनान के त्रिपोली शहर के नजदीक स्थित फलस्तीनियों के शरणार्थी शिविर को भी निशाना बनाया है।
'मैं सभ्य आदमी हूं, वैसा ही व्यवहार करूंगा' पाकिस्तान की यात्रा से पहले जयशंकर ने बता दिए अपने इरादे
विदेश मंत्री जयशंकर 15-16 अक्तूबर को पाकिस्तान की यात्रा करने वाले हैं। जयशंकर वहां होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेंगे। जयशंकर ने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ एक बेहतर संबंध रखना चाहता है लेकिन यह काम सीमा पार आतंकवाद को नजरअंदाज करके नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मैं भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने नहीं जा रहा।