Skip to main content

जौनपुर: ​अभियुक्त गिरफ्तार, खुटहन पुलिस ने धारा 108 BNS के वांछित अपराधी को धर दबोचा

जौनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जौनपुर: ​अभियुक्त गिरफ्तार, खुटहन पुलिस ने धारा 108 BNS के वांछित अपराधी को धर दबोचा

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उमेश यादव, निवासी पुराअन्धरी के रूप में हुई।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गौसपुर बाजार से की गिरफ्तारी।

SSP जौनपुर के निर्देश पर थानाध्यक्ष रामाश्रय राय की टीम ने की कार्रवाई।

पुलिस ने आरोपी का चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

जिले में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान।

सेवानिवृत्त होने वाले 03 पुलिस कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई-

RGANews Jaunpur

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 03 पुलिस कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई-

गौराबादशाहपुर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

गौराबादशाहपुर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

RGANews Jaunpur

जौनपुर: नगर पंचायत गौराबादशाहपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नृत्य, गीत, नाटक और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की सभी ने जमकर सराहना की।

जिला जज जौनपुर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया

जिला जज जौनपुर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया

श्रीमान जिला जज महोदय जौनपुर, श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जौनपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर द्वारा जिला कारागार जौनपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए-
निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा चिकित्सा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया गया। मा0 उच्च न्यायालय व सरकार के निर्देश पर मा0 जिला जज महोदय द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को व्हीलचेयर व अन्य उपरकरण वितरित किया गया।

उ०प्र०: इस बार प्रदेश में 31 मार्च को नहीं मिलेगी सस्ती शराब की छूट, लाइसेंस खत्म होने पर भी बिक सकेगी शराब

उ०प्र०: इस बार प्रदेश में 31 मार्च को नहीं मिलेगी सस्ती शराब की छूट, लाइसेंस खत्म होने पर भी बिक सकेगी शराब

Discount on foreign liquor: यूपी में इस बार 31 मार्च को शराब में मिलने वाली छूट नहीं मिलेगी। देसी शराब बेचने वाले दुकानदार पांच अप्रैल तक अपनी शराब बेच सकेंगे। 

नए वित्तीय वर्ष में देसी शराब की लाइसेंस वाली दुकानों को पांच अप्रैल तक अपना स्टॉक खत्म करना होगा। अंग्रेजी शराब के फुटकर दुकानदारों के लिए ऐसी कोई बाध्यता नहीं होगी और वह अपना पुराना स्टॉक आगे भी बेच सकेंगे। 

सपनों में मृत परिजन दिखें तो जानिए प्रेमानंद महाराज का आध्यात्मिक नजरिया

सपनों में मृत परिजन दिखें तो जानिए प्रेमानंद महाराज का आध्यात्मिक नजरिया

RGANews 

प्रेमानंद महाराज ने बताया मृत परिजनों के सपने में आने का असली मतलब

इस लेख में प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि सपनों में मरे हुए रिश्तेदारों का आना कोई डरने वाली बात नहीं है। यह हमारे मन के भावनात्मक जुड़ाव और पूर्वजों की स्मृति से जुड़ा संकेत हो सकता है। महाराज जी मानते हैं कि ऐसे समय में दान‑पुण्य करना, पिंडदान करना और श्रद्धा से पूर्वजों को याद करना आत्मिक शांति और मानसिक संतुलन के लिए ज़रूरी होता है।

भारत के एक जीनियस छात्र को हर उम्र के मरीज़ों की नज़र वापस लाने के नए तरीके की खोज के लिए शीर्ष मेडिकल पुरुस्कार मिला

भारत के एक जीनियस छात्र को हर उम्र के मरीज़ों की नज़र वापस लाने के नए तरीके की खोज के लिए शीर्ष मेडिकल पुरुस्कार मिला 

रिपोर्टर:"लेकिन क्या आप की दवाई दवाओं की दुकानों पर उपलब्ध होगी? वैसे इसकी कीमत क्या होगी?"

बक्शा शिवगुलामगंज हाइवे पर टायर फटने से पिकअप पलटी

बक्शा शिवगुलामगंज हाइवे पर टायर फटने से पिकअप पलटी

(ड्राइवर सुरक्षित, हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा)

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में शिवगुलामगंज मोड़, एनएच 731 पर बृहस्पतिवार को एक पिकअप का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप चालक सुरक्षित रहा।

यह घटना दोपहर करीब 3:40 बजे हुई। पिकअप (UP 62 AT 8495) पर जय मां शारदा ट्रेडिंग कंपनी, इस्मैला शिवापार, जौनपुर से पशुओं के लिए चूनी-चोकर लदा था, जो सड़क पर बिखर गया। चालक रविंद्र यादव, जो इस्मैला कुद्दुपुर, थाना लाइन बाजार का निवासी है, जौनपुर से बदलापुर जा रहा था।