IND vs BAN: कुलदीप की काट का बांग्लादेश ने निकाला तोड़, टीम को मिला चाइनामैन गेंदबाज; नेट्स में जमकर कराई प्रैक्टिस
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच में जीत हासिल कर भारतीय टीम सीरीज को अपने नाम करना चाहेंगी। वहीं ग्रीन पार्क स्टेडियम में 3 साल बाद कोई मैच खेला जाना है। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। बुधवार को ग्रीन पार्क में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। बांग्लादेश ने स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा खेला।
सांसद Arun Govil के सामने छूटे पसीने, जनप्रतिनिधियों ने पूछे 27 सवाल... मगर बिजली अफसरों के पास नहीं था जवाब
सांसद अरुण गोविल ने मेरठ में बिजली आपूर्ति और अन्य मुद्दों पर बिजली अधिकारियों से 27 सवाल पूछे लेकिन अधिकारी एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए। ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर भी अधिकारियों पर भड़क उठे। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए जिनमें हाईटेंशन लाइन सब स्टेशन बिजली बिल ट्रांसफार्मर चोरी और हादसों से जुड़े मुआवजे शामिल थे।
मेरठ। जिला विद्युत समिति की बैठक सांसद अरुण गोविल की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन के सभागार में हुई। बिजली आपूर्ति समेत कई मामलों को लेेकर जनप्रतिनिधियों ने बिजली अधिकारियों से 27 सवाल पूछे, लेकिन एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए।
IND vs BAN: भारतीय खेमे में दूसरे टेस्ट से पहले मची खलबली, बांग्लादेश के कोच ने अपने बयान से बढ़ाई चिंता
भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम पर दूसरा व अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा। बांग्लादेश के कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने अपने प्रमुख ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की फिटनेस पर बड़ा अपडेट देकर भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी है। बांग्लादेश की टीम इस समय सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। मेहमान टीम की कोशिश सीरीज बराबर करने की होगी।
बांग्लादेश के कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी है। हथुरुसिंघा ने कहा कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए शाकिब अल हसन उपलब्ध रहेंगे।
69 की उम्र में 'खून भरी मांग' एक्ट्रेस Rekha का नया लुक देख उड़े फैंस के होश, बोले- खूबसूरती में ऐश्वर्या भी फेल
अपने जमाने की ब्यूटिफुल और टॉप एक्ट्रेस रहीं रेखा (Rekha) आज भी खूबसूरती के मामले में अच्छे-अच्छों को मात देती हैं। रेखा अब भले ही पहले की तरह फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं लेकिन उनका चार्म आज भी बरकरार है। अक्सर सिल्क साड़ी में नजर आने वालीं रेखा के लेटेस्ट और नए लुक ने लोगों का दिल जीत लिया है।
एक बूंद तेल, थोड़ा-सा नमक और सिर्फ एक Popcorn, महिला ने बनाया ऐसा वीडियो; जो देखते ही देखते हो गया Viral
मक्के का एक दाना एक बूंद तेल और एक चुटकी नमक! क्या आप जानते हैं कि इन तीन चीजों से क्या बनाया जा सकता है? दरअसल एक महिला का हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस Viral Video में वह एक तवे पर सिर्फ एक मक्के के दाने को पॉपकॉर्न बनाती हुई दिख रही है। यकीन मानिए यह वीडियो आपको भी हैरान कर देगा।
50 साल पूरे होने पर Porsche 911 Turbo स्पेशल एडिशन हुई लॉन्च, कीमत 4 करोड़ रुपये
Porsche 911 Turbo 50 Years Edition कार निर्माता कंपनी Porsche ने 911 Turbo के 50 इयर एडिशन को लॉन्च किया है। इस मॉडल की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 4.05 करोड़ रुपये है। इसकी कीमत मौजूदा टर्बो एस (3.35 करोड़ रुपये) से करीब 7 लाख रुपये अधिक है। यह कार महज 2.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
Shreyas Iyer और उनकी मां ने मुंबई में खरीदा खूबसूरत आशियाना, करोड़ों में है इसकी कीमत
भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने मुंबई में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। एक रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत 2.90 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अपार्टमेंट वर्ली के आदर्श नगर इलाके में त्रिवेणी इंडस्ट्रियल सीएचएसएल की दूसरी मंजिल पर है। यह कोई पहली बार नहीं है जब श्रेयस अय्यर ने रियल एस्टेट में पैसा लगाया है।