राघव की बाहों में Parineeti Chopra, शादी की पहली सालगिरह को कपल ने यूं किया सेलिब्रेट
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की राघव चड्ढा से शादी काफी सुर्खियों में रही थी। बहन प्रियंका चोपड़ा और आप के नेताओं के बीच कपल ने सात फेरे लिए थे। 24 सितंबर को परिणीति की शादी की पहली सालगिरह थी। एक्ट्रेस ने अपने इस खास पल को राघव के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है।
Navya Naveli ने किया ऐश्वर्या राय को इग्नोर, गुस्साए फैंस बोले - चाची के बाद मामी को भी सपोर्ट करो
नव्या नवेली ने हाल ही सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कर दिया जो उनकी मामी यानी ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस को बिलकुल भी रास नहीं आ रहा है। ऐश्वर्या राय के फैंस जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। फैंस को आलिया भट्ट की पोस्ट पर उनका कमेंट देखकर बहुत गुस्सा आ रहा है। उनका मानना है कि नव्या ने ऐश्वर्या को इग्नोर किया है।
ICC Women T20 World Cup के टिकटों की ब्रिकी हुई शुरू, 18 साल से कम उम्र के फैंस को मिलेगी फ्री एंट्री
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच के टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। क्रिकेट फैंस आईसीसी की ऑफिसियल वेबसाइट से टिकट खरीद सकते हैं। साथ ही स्टेडियम से भी ऑफलाइन टिकट खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 18 साल से कम उम्र वाले क्रिकेट फैंस के लिए फ्री एंट्री की व्यवस्था की है। वहीं डबल हेडर मुकाबले के लिए एक ही टिकट से काम चल जाएगा।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की आगाज 3 अक्टूबर होगा, जो 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा। दुबई और शारजाह में 23 मैच आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए टिकटों की आधिकारिक तौर पर ब्रिकी शुरू हो गई है। क्रिकेट फैंस आईसीसी की ऑफिसियल वेबसाइट से टिकट खरीद सकते हैं।
मजदूर बाप ने बेटे को बनाना चाहा था वकील, प्रेमिका ने रख दी ऐसी डिमांड बन गया चोर
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक विधि छात्र को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए अपने ही अपार्टमेंट में चोरियां कीं। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल लैपटॉप सोने की तीन चेन समेत अन्य माल बरामद किया। रवि ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं।
Women T20 WC: पूनम ने कर दी भविष्यवाणी, कहा- महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम
भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। 10 टीमों का यह टूर्नामेंट ग्रुप-स्टेज खत्म होने के बाद सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए पूनम यादव ने कहा कि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया दो ऐसे खतरे हैं जिनसे भारत को सावधान रहने की जरूरत है। महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया है।
Delhi Assembly: कल से शुरू हो रहा दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र, AAP सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा
दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो रहा है। आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला सत्र है। विपक्ष के तेवर देखते हुए हंगामे के आसार हैं। भाजपा विधायकों ने दिल्ली से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय देने और सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है। भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं करने जैसे मुद्दे उठाएगी।
नई दिल्ली। विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बृहस्पतिवार से शुरू होने वाला है। आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला सत्र है। विपक्ष के तेवर को देखते हुए इसमें हंगामे के आसार हैं।
बुलडोजर से टूटता घर देख निकल पड़े लोगों के आंसू, फिर भी नहीं पसीजा एसडीएम का दिल… ऐसी क्या थी ‘मजबूरी
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जिला प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सराय जगना वजीरगंज में 23 मकान और दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। अवैध कब्जाधारियों को पहले नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।
बहराइच। ग्राम पंचायत सराय जगना वजीरगंज में न्यायालय के आदेश पर 23 मकान व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान छह थानों की पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। मकान ढहाने के दौरान लोगों के आंखों में आंसू निकलते रहे।