Skip to main content

Bhopal News: '5 मिनट लेट आने पर झाड़ू-पोंछा लगवाया जाता है', छात्राओं ने स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ खोला मोर्चा

भोपाल के सरोजिनी नायडू गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की सैकड़ों लड़कियों ने बुधवार को प्रबंधन और एक कर्मचारी वर्षा झा के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने उन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। एक महीने पहले ही नियुक्त की गई सुश्री झा ने कथित तौर पर माफी मांगी है। स्कूल प्रशासन ने छात्राओं के दावे का खंडन करते हुए जोर देकर कहा कि शिक्षक छात्रों को दंडित नहीं करते हैं।

EPFO: देश के किसी भी बैंक से ले सकेंगे पेंशन, 78 लाख पेंशनधारकों को होगा लाभ; एक जनवरी से होगी लागू

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की पेंशन योजना के दायरे में आने वाले लाखों पेंशनधारकों को सरकार ने सौगात दी है। अब पेंशनधारक किसी भी बैंक या उसकी ब्रांच से पेंशन ले सकेंगे। एक जनवरी से ये लागू हो जाएगा। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह पहल लंबे समय से चली आ रही पेंशधारकों की समस्याओं का समाधान करेगी।

तो क्या हरियाणा में नहीं होगा कांग्रेस-आप गठबंधन? कहां फंस रहा पेच, सपा-माकपा भी प्लान तैयार

हरियाणा में कांग्रेस-आप गठबंधन को लेकर राहुल गांधी आज आप से चर्चा कर सकते हैं। इसके बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो सकती है। हरियाणा में पांच सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में इस फैसले को ज्यादा लंबा खींचा नहीं जा सकता है। कांग्रेस पार्टी ने जो संकेत दिए है उसके तहत पांच सितंबर को ही पार्टी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है।

Teacher’s Day 2024 Wishes: कभी प्यार तो कभी डांट, जीने की राह दिखाने वाले टीचर्स को इन मैसेजेस से कहें थैंक्यू

हर साल 5 सितंबर का दिन देशभर में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर यह दिन मनाया जाता है। इस मौके पर अगर आप भी अपने टीचर्स के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करना चाहते हैं तो ये मैसेजेसआपके काम आ सकते हैं।

 हर व्यक्ति में जीवन में शिक्षक की एक अहम भूमिका होती है। हमारी गलतियों को सुधारने से लेकर हमें जीवन जीने की राहत दिखाने तक, शिक्षक हमारे जीवन में कई महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। शिक्षक की इसी अहमियत को उजागर करने के मकसद से हर साल 5 सितंबर को National Teacher’s Day मनाया जाता है।

Alpha के लिए जमकर पसीना बहा रहीं Alia Bhatt, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करती आएंगी नजर

Alia Bhatt के पास साल 2024 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। एक तरफ जहां उनकी फिल्म जिगरा कुछ ही महीनों में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है तो वहीं दूसरी तरफ वो यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा के लिए जमकर वर्कआउट कर रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है 

पर्दे पर जवान दिखने के लिए मेकअप का सहारा लेते हैं ये South Actors, असली उम्र जानकर आपको लगेगा झटका

बॉलीवुड में जहां आपको टोन्ड एक्टर्स देखने को मिलेंगे वहीं साउथ में ज्यादातर एक्टर्स ऐसे हैं जो इंडस्ट्री में तो बने हुए हैं लेकिन इसके लिए हैवी मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑनस्क्रीन अपने से कम उम्र की एक्ट्रेसेज के साथ रोमांस भी किया हुआ है। अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि हीरोइनें इनके साथ काम करने से मना करने लगी हैं।

मजबूरी ने बनाया डांसर, पर्दे पर दिखेगा सपना चौधरी के 16 साल का संघर्ष

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की बायोपिक पर ऑफिशियल मुहर लग गई है। निर्देशक महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी का नाम मैडम सपना है। बुधवार को इस मूवी का लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें सपना के स्टेज डांसर से सुपरस्टार बनने तक के संघर्ष से भरपूर सफर को दिखाया गया है।

सेलेब्स की बायोपिक की लिस्ट में अब हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का नाम शामिल हो गया है। 4 सितंबर को सपना के जीवन पर बनने वाली फिल्म मैडम सपना का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। मूवी की अनाउंसमेंट के साथ ही इसका लेटेस्ट टीजर वीडियो भी सामने आया है।