Skip to main content

मौत से पहले सड़क पर आराम से टहल रही थी महिला, पीछे से एसयूवी ने मार दी टक्कर; मर्चेट नेवी अधिकारी गिरफ्तार

मलाड में एसयूवी से लगी टक्कर में 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वाहन चला रहे मर्चेंट नेवी अधिकारी अनूप सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद अनूप सिन्हा खुद महिला को अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुंबई। मुंबई के मलाड इलाके में मंगलवार की रात एसयूवी से लगी टक्कर में 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वाहन चला रहे मर्चेंट नेवी अधिकारी अनूप सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है।

अब 6 सितंबर को नहीं रिलीज होगी कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी', सुनवाई में बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्या कहा?

इमरजेंसी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वालीं कंगना रनौत की फिल्म पर बवाल जारी है। कई सिख संगठनों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भी फिल्म के खिलाफ याचिका दाखिल की गई है। सिख संगठनों ने फिल्म के माध्यम से गलत छवि दिखाने का आरोप लगाया है। अब फिल्म छह सितंबर को रिलीज नहीं होगी। 

भारतीय कछुओं की बांग्लादेश में हो रही थी तस्करी, BSF ने विफल किया प्रयास; एक तस्कर गिरफ्तार

Tortise Smuggling भारत बांग्लादेश सीमा पर संकटग्रस्त प्रजाति के 195 भारतीय कछुओं की तस्करी का मामला सामने आया है। हालांकि बीएसएफ ने एक्शन लेते हुए इस तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार भी ​कर लिया गया है। ये संकटग्रस्त प्रजाति के कछुए आईयूसीएन की रेड लिस्ट में शामिल हैं। पकड़े गए कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया है। 

बंगाल में महिलाओं के खिलाफ नहीं थम रहे अपराध, अब मॉडलिंग इंस्टीट्यूट में छात्रा से छेड़छाड़

कोलकाता में एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में मॉडलिंग संस्थान के मालिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा ने वहां हाल ही में दाखिला लिया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मॉडल बनने की चाह रखने वाली छात्रा द्वारा हरिदेवपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। 

J&K Election 2024: 6 सितंबर को जम्मू आएंगे अमित शाह, चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा; जारी करेंगे घोषणापत्र

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा अपनी तैयारियों में जोरो-शोरो से लग गई है। इसी कड़ी में 6 सितंबर को गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर का दौरा करने वाले हैं। इस दौरे पर वह विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टी के तैयारियों को जायजा लेंगे। साथ ही अमित शाह विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का घोषणा पत्र भी जारी करेंगे। 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी भी अपनी तैयारियों में लगी हुई है। जम्मू-कश्मीर में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में काफी ज्यादा ज्यादा विवाद देखने को मिला था।

Jammu Kashmir Election: राहुल गांधी का रामबन की रैली में बड़ा वादा, कहा- जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाकर रहेंगे

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी प्रचार की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस ने पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक के रूप में राहुल गांधी को उतारा है। राहुल गांधी ने बुधवार को रामबन में एक रैली को संबोधित करते हुए बड़ा वादा किया है। 

गांदरबल के रण में 'फ्रीडम चाचा' की एंट्री! उमर अब्दुल्ला को टक्कर देगा जेल में बंद जमात-ए-इस्लामी का नेता बरकती

जम्मू कश्मीर की प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के नेता सरजन बरकती उर्फ आजादी चाचा ने शोपियां से नामांकन रद्द होने के बावजूद चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अब वह गांदरबल से नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को चुनौती देंगे। गांदरबल में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के प्रति सहानुभूति रखने वाला मतदाता बरकती के पक्ष में जा सकता है।