Skip to main content

सिंगापुर में पीएम मोदी का भव्‍य स्‍वागत, महिलाओं ने बांधी राखी; सेल्‍फी लेने की लगी होड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई की यात्रा के बाद सिंगापुर में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारतीय समुदाय ने भी मोदी का भव्य स्वागत किया। मोदी को भगवा गमछा भेंट किया गया और लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली। इससे पहले पीएम मोदी ने भी ढोल बजाकर उत्साह बढ़ाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई की यात्रा के बाद आज यानी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर सिंगापुर पहुंचे। वहां पीएम मोदी का सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग ने बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया।

पहले नीतीश कुमार से मुलाकात, फिर पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग; क्या करने वाले हैं तेजस्वी?

मंगलवार को मुख्य सचिवालय में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद बिहार में सियासी अटकलों का बाजार गर्म रहा। वहीं बुधवार को सुबह तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ मीटिंग की। मीटिंग में तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि पार्टी संगठन विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद जरूरी है।

UP News: सील हुआ नकली नोट छापने वाला मदरसा, जांच के दौरान मिली कई गड़बड़ियां; जल्द चलेगा बुलडोजर

नकली नोट छापने वाले मदरसे को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से बुधवार को सील कर दिया गया। पीडीए की ओर से दिए गए निर्देश का उचित जवाब न देने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। 300 वर्ग मीटर में जामिया हबीबिया मस्जिदे आजम 140 अतरसुइया में मदरसा संचालित हो रहा था। पीडीए से मानचित्र पास कराए बिना ही 10 कमरा बनाया गया था। मदरसा की मान्यता भी नहीं है।

क्या है NLFT और ATTF? त्रिपुरा में शाह की रणनीति ने दिलाई कामयाबी, शांति समझौते पर लगी मुहर

पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा समाप्त करने और शांति के लिए बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) के बीच शांति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। एनएलएफटी और एटीटीएफ के प्रतिनिधियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Haryana Election: जजपा-आसपा ने जारी की 19 प्रत्याशियों की पहली सूची, दुष्यंत चौटाला उचाना से लड़ेंगे चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) गठबंधन ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। सूची में 19 नामों को मंजूरी दी गई है। लिस्ट में जजपा के उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला का नाम भी शुमार है। वह उचाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं दिग्विजय चौटाला डबवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पिता राजीव गांधी से ज्यादा समझदार हैं राहुल', सैम पित्रोदा का बड़ा बयान; अब क्या करेगी कांग्रेस?

ईडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है। सैम ने राहुल को पिता राजीव गांधी की तुलना में ज्यादा समझदार भी बताया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल राजीव की तुलना में अधिक बौद्धिक और रणनीतिकार हैं। बता दें कि राहुल अगले हफ्ते अमेरिका का दौरा करने वाले हैं। 

इजरायल को हथियार देने से रोकें जज साहब', प्रशांत भूषण समेत 11 याचिकाकर्ताओं ने SC से क्यों की ये मांग?

इजरायल को भारतीय कंपनियों द्वारा हथियार और सैन्य उपकरण उपलब्ध किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। प्रशांत भूषण हर्ष मांदर और ज्यां द्रेज समेत 11 याचिकाकर्ताओं ने याचिका दायर की है। इसमें केंद्र सरकार को ऐसी कंपनियों का लाइसेंस रद्द किए जाने के निर्देश देने की मांग की है जो इजरायल को हथियार दे रही हैं।