Skip to main content

उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल से भरा नामांकन, कहा-निर्दलीय उम्मीदवारों के सहारे षड्यंत्र रच रही भाजपा

नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को गांदरबल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कराया। इस दौरान उमर अब्दुल्ला ने शेख इश्फाक जब्बार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर साल 2014 में उन्हें हम टिकट नहीं देते तो कभी विधायक तक नहीं बन पाते। नेकां उपाध्यक्ष ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला।

हिमाचल सरकार ने बदला बड़सर पेयजल योजना का स्रोत, लागत में आई 70 करोड़ की कमी

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रस्तावित 126.19 करोड़ रुपए की पेयजल योजना का स्रोत बदल दिया है। पहले ब्यास नदी से पेयजल योजना प्रस्तावित थी लेकिन अब सतलुज नदी से होगी। इससे योजना की लागत में 70 करोड़ रुपए की कमी आई है।

Manimahesh Yatra में शुल्क वसूली पर भरमौर के विधायक ने जताई आपत्ति, सरकार से सुविधाएं बेहतर करने की मांग

मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से 20 रुपये शुल्क वसूलने पर आपत्ति जताई गई है। विधायक डॉ. जनक राज ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। यात्रा मार्ग पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उतर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के दौरान आ रहे श्रद्धालुओं से पंजीकरण के नाम पर 20 रुपए शुल्क वसूलने पर भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज की ओर से आपत्ति जाहिर की है।

एक्शन में दिखेंगे भारतीय सितारे, दलीप ट्रॉफी का शेड्यूल हुआ जारी; एक क्लिक में मिलेगी हर जानकारी

दलीप ट्रॉफी का घमासान 5 सितंबर से शुरू होगा। बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। पहला मैच इंडिया ए और इंडिया बी टीम के बीच खेला जाएगा। सारे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 930 बजे से शुरू होंगे। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह पाने को दमखम दिखाएंगे।

Kangana Ranaut के खिलाफ 'मेकअप' वाले बयान पर जगत सिंह नेगी की सफाई, कहा- मैंने तो बस तंज कसा था

हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद से लगातार विवाद हो रहा है। हालांकि अब कांग्रेस नेता जगत सिंह नेगी ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है। राजस्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने कंगना रनौत पर तंज कसा था न कि उनका अपमान किया है।

शिमला। भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर सुक्खू सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कंगना के 'मेकअप' को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जिसके बाद से अब अब हिमाचल सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी ने सफाई दी है।

अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, कहा- हिमाचल में हर वर्ग का हो रहा उत्पीड़न

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और राजनीतिक नियुक्तियां वाले व्यक्तियों को लाखों में वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की इतनी बूरी हालत पहली बार हुई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता के निधन पर राजनेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना

मोहन यादव के पिताजी सेठ पूनमचंद यादव के अवसान से राजनैतिक प्रशासनिक और आमजन में शोक व्याप्त है। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस विकट घड़ी में मेरी संवेदना शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।