Skip to main content

Bigg Boss 19: 'ये कौन सा माल फूंककर आई है', दर्शकों ने Urvashi Rautela से की इस कंटेस्टेंट की तुलना

Bigg Boss 19 Contestants इस बार सलमान खान के शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट आए हैं जिनके बारे में ऑडियंस को ज्यादा कुछ पता नहीं है। पहले ही एपिसोड में कई कंटेस्टेंट ने अपने रंग दिखा दिए। बिग बॉस के घर की एक सदस्य ने तो ऑडियंस का ऐसा भेजा फ्राई किया कि लोगों ने उसकी तुलना उर्वशी रौतेला से कर दी।

पत्नी को गोद में उठाकर DM ऑफिस क्यों पहुंचा यूपी का युवक, फिर कलेक्ट्रेट परिसर में बखेड़ा शुरू

लखीमपुर खीरी में एक युवक अपनी पत्नी को गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और न्यू लाइफ हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। विनोद कुमार का आरोप है कि उनकी पत्नी पूजा के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने बिना अनुमति बच्चेदानी निकाल दी जिससे अधिक रक्तस्राव हुआ। बाद में लखनऊ रेफर किया गया लेकिन कोई कागज नहीं दिया गया।

रोजगार महाकुंभ में 9 हजार से ज्‍यादा युवाओं को मिला ऑफर लेटर, दुबई की कंपनी ने क‍िसे द‍िया 12 लाख का पैकेज

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोजगार महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। दो दिनों में 9297 युवाओं को नौकरी के ऑफर लेटर मिले हैं। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टोकन प्रणाली लागू की। यूएई की कंपनियों ने भी युवाओं को नौकरी के अवसर दिए। एक कंपनी ने एक युवा को 1 लाख रुपये महीने का पैकेज दिया। युवाओं को एआई का प्रशिक्षण भी मिला।

दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर लगेगी रोक, 18 लाख छात्रों को मिलेगी सुरक्षा

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम-2025 के लागू होने से अब 1700 निजी स्कूल फीस नियमन के दायरे में आ गए हैं जिससे 18 लाख छात्रों को मनमानी से सुरक्षा मिलेगी। नए कानून में तीन स्तरीय फ़ीस निर्धारण तंत्र बनाया गया है जिसमें स्कूल जिला और राज्य स्तर पर समितियां शामिल हैं। कानून का उल्लंघन करने पर स्कूलों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

कहीं बन न जाए आरुषि केस जैसी गुत्थी... थिनर की बोतल और लाइटर से अब तक नहीं उठाए फिंगर प्रिंट्स

ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड की जांच में फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने में देरी होने पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया लेकिन घटनास्थल से फिंगरप्रिंट जैसे महत्वपूर्ण सबूत नहीं जुटाए गए। अस्पताल के बयान में विरोधाभास है पहले सिलेंडर फटने की बात कही गई फिर निक्की द्वारा सिलेंडर फटने की बात कहने की बात सामने आई जबकि निक्की 80% तक झुलस गई थी।

नोएडा। निक्की हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है और एनकाउंटर में मुख्य आरोपी के पैर में गोली मारकर पकड़ा भी है, लेकिन फाॅरेंसिक जांच अभी तक नहीं हुई है।

Trump Tariff On India: ये है ट्रंप के टैरिफ का तोड़... GDP पर कम हो जाएगा असर; क्या है मोदी सरकार का Plan B?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय आयात पर लगाया गया अतिरिक्त 25% टैरिफ बुधवार से प्रभावी हो गया जिससे कुछ शिपमेंट पर शुल्क 50% तक बढ़ गया है। अमेरिका द्वारा लगाया गया यह सबसे अधिक टैरिफ है और ब्राजील और चीन के बराबर है। अमेरिका ने जुलाई में भारतीय आयात पर 25% टैरिफ की घोषणा की थी जो 7 अगस्त से प्रभावी हो गया था।

 क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के संदर्भ में भारत की इकोनमी 2030 तक 20.7 ट्रिलियन डालर तक पहुंच सकती है। इतना ही नहीं 2038 तक भारत के आर्थिकी के 34.2 ट्रिलियन डालर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने की संभावना है।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी ने बदली टीम, दो साल से तलाश रहा था मौका, कहा- मैं तीनों फॉर्मेट खेलना चाहता हूं

टीम इंडिया से बाहर चल रहे आंध्र प्रदेश के एक बल्लेबाज ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी टीम बदल ली है। 2022 में आखिरी बार भारत के लिए खेलने वाला यह बल्लेबाज आने वाले घरेलू सीजन में नई टीम से खेलता हुआ दिखाई देगा। इस खिलाड़ी का मानना है कि उनमें अभी भी तीनों फॉर्मेट खेलने का दम है।

लगभग तीन से टीम इंडिया से बाहर चल रहे एक बल्लेबाज ने बड़ा फैसला किया है। इस खिलाड़ी ने अपनी टीम बदल ली है। ये खिलाड़ी आखिरी बार साल 2022 में भारत के लिए खेला था और फिर इसके बाद बाहर कर दिया गया। टीम इंडिया की वापसी कोशिश में लगे इस खिलाड़ी ने भारत के घरेलू सीजन की शुरुआत से पहले ये फैसला किया है।