'हमारे पास तैरने वाला F-35...',INS उदयगिरी और हिमगिरी की कमीशनिंग पर राजनाथ सिंह की दहाड़
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS उदयगिरि और INS हिमगिरि के कमीशनिंग पर कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करता है। INS उदयगिरी सूर्योदय का प्रतीक है जो नई ऊर्जा का संदेश देता है वहीं INS हिमगिरी हिमालय की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए सक्षम है। यह पोत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति बनाए रखने में मदद करेगा।
Alia Bhatt की प्राइवेसी पर फिर हुआ ऑनलाइन वार, आगबबूला होकर शिकायत कर लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट
आलिया भट्ट पिछले कुछ दिनों से लगातार गुस्से के मूड में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर और अपने नए घर की तस्वीरें लीक करने को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है और इसे प्राइवेसी पर वार बताया है।
पैपराजी कल्चर जिस तरह से एक्टर्स की प्राइवेट लाइफ में घुस रहा है, उसे देखकर अब सितारों का गुस्सा भी कंट्रोल नहीं हो रहा है। कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण के मना करने के बावजूद भी जिस तरह से उनकी बेटी दुआ की फोटो इंटरनेट पर लीक हुई थी, उससे फैंस में काफी नाराजगी थी।
अचानक दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, साथ में ट्रैवल कर रहे 2 दिग्गज नेता; अब क्या होने वाला है?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को निजी यात्रा पर दिल्ली रवाना हो गए। उनके साथ जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और संजय झा भी दिल्ली गए हैं। संभावना है कि वे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मिलेंगे जिन्हें नीतीश कुमार पहले ही समर्थन दे चुके हैं। उनके बुधवार को पटना लौटने की उम्मीद है।
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दोपहर बाद सेवा विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री निजी यात्रा पर दिल्ली गए हैं।
'किसने निवेश किया है, मैं इसे...', ट्रंप के टैरिफ से पहले पीएम मोदी का बड़ा बयान; कह दी ये बड़ी बात
पीएम मोदी ने गुजरात में मारुति सुजुकी के इलेक्ट्रिक वाहन प्लांट का उद्घाटन किया और ई-विटारा को हरी झंडी दिखाई। सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने भारत में 70000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की जिससे ईवी सेक्टर मजबूत होगा। मोदी ने स्वदेशी को बढ़ावा देते हुए कहा कि निवेश किसी का भी हो पसीना देशवासियों का होना चाहिए।
नई दिल्ली। जिस दिन भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी सरकार की तरफ 50 फीसद का अतिरिक्त टैक्स लगने वाला है, उस दिन पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर स्वदेशी और मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाने की जोरदार वकालत की है।
दिल्ली के स्कूलों में अब सरकार शुरू करेगी ये खास प्रोग्राम, सीएम रेखा गुप्ता ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार स्कूलों में हरित प्रतियोगिताएं शुरू करेगी ताकि बच्चे प्रकृति और स्वच्छता को अपनाएं। स्कूलों को इलेक्ट्रिक बस सेवा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ सरदार पटेल विद्यालय में इलेक्ट्रिक स्कूल बस सेवा की शुरुआत की गई। इस पहल से प्रदूषण कम होगा और बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा।
दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के स्कूलों में हरित प्रतियोगिताएं शुरू कराएगी ताकि हर बच्चा प्रकृति, स्वच्छता और सतत विकास को अपने जीवन का हिस्सा बना सके।
'तेजस्वी को CM उम्मीदवार मानने को भी तैयार नहीं राहुल गांधी', कद्दावर नेता के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
भाजपा नेता सैयद शहनवाज हुसैन ने विपक्ष की वोटर अधिकार यात्रा को विफल बताया। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के विकास के लिए 14 लाख करोड़ रुपये दिए हैं और राज्य में कई विकास कार्य हो रहे हैं जिनमें नए एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे शामिल हैं। राज्य में रोजगार और मुफ्त बिजली पर भी सरकार काम कर रही है।
आगरा के होडल स्टेशन के पास पलटने से बची निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस, दो सस्पेंड; विभागीय जांच के आदेश
आगरा के पास कोटा से निज़ामुद्दीन जा रही जन शताब्दी एक्सप्रेस एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बची। कंट्रोलर की लापरवाही के कारण ट्रेन लूप लाइन में चली गई जहाँ मरम्मत कार्य चल रहा था। लोको पायलट ने लाल झंडी देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाए। पीछे से आ रही श्रीधाम एक्सप्रेस को रोका गया। कंट्रोलर और स्टेशन प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है।