Skip to main content

ट्रंप टैरिफ विवाद के बाद भारत-चीन में होगी बड़ी डील? PM मोदी-चिनफिंग की मुलाकात पर दुनिया की नजर

पीएम नरेंद्र मोदी और शी चिनफिंग की आगामी बैठक भारत-चीन संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है। 2020 से जारी तनाव के बाद यह मुलाकात रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में अहम हो सकती है। सीधी उड़ानें शुरू करने दुर्लभ धातुओं की आपूर्ति बहाल करने और व्यापार घाटा कम करने पर घोषणाएं संभव हैं।

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बचाव अभियान अभी भी जारी, अब तक 8 लोगों की मौत व 14 घायल, आंकड़े बढ़ने की आशंका

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्द्धकुंवारी मार्ग के पास भूस्खलन होने से छह लोग घायल हो गए। भारी बारिश और बिगड़ते मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दोपहर एक बजे से यात्रा स्थगित कर दी थी तब तक सात हजार से अधिक श्रद्धालु भवन के लिए निकल गए थे।

Gustaakh Ishq Teaser: फिल्म मेकर बने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, विजय वर्मा-फातिमा संग लेकर आए विंटेज लव स्टोरी

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अब फिल्म मेकिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं। बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म गुस्ताख इश्क का टीजर रिलीज हो चुका है जिसमें पुराने जमाने के रोमांस को पर्दे पर उतारा गया है। फातिमा सना शेख और विजय वर्मा स्टारर इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी ने भी दमदार अभिनय किया है।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने सोमवार को अपनी पहली फिल्म 'गुस्ताख इश्क' का टीजर जारी किया। यह फिल्म एक पुराने जमाने की लव स्टोरी पर आधारित है और इसमें विजय वर्मा, फातिमा सना शेख, नसीरुद्दीन शाह, और शारिब हाशमी लीड रोल में हैं।

ED को देख दीवार कूदकर भागे TMC विधायक तो BJP ने कसा ममता बनर्जी पर तंज, अमित मालवीय बोले- ये एक फ्लॉप फिल्म...

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर करते हुए ममता बनर्जी पर तंज कसा है। मालवीय ने कहा कि टीएमसी विधायक का ईडी से बचने के लिए दीवारों पर कूदना और फोन तालाब में फेंकना एक फ्लॉप सीन है।

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस मामले में उनकी पहले गिरफ्तारी भी हो चुकी है लेकिन वो जमानत पर बाहर हैं।

'7 गैंगस्टर की मौत, 47 गिरफ्तार', मनीषा मौत मामले में विपक्ष ने सदन में घेरा, तो हरियाणा सरकार ने कर दिया बड़ा दावा

हरियाणा में भिवानी की अध्यापिका मनीषा की संदिग्ध मौत के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधानसभा में जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और संगठित अपराध पर नकेल कसी गई है।

चंडीगढ़। भिवानी जिले की रहने वाली अध्यापिका मनीषा की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के बाद विपक्षी दल हरियाणा में कानून व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाकर प्रदेश सरकार को घेरने में लगे हैं।

शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति शुरू करेगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने क‍िया ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति की घोषणा की है जो स्पेस टेक्नोलाजी में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को मिलेगी। लखनऊ में आयोजित एक समारोह में शुभांशु को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी यात्रा ने भारत की अंतरिक्ष शक्ति को दर्शाया और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

पूर्वी दिल्ली में दामाद ने पेट्रोल डालकर ससुराल में ससुर को लगा दी आग, एलबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के मायके चले जाने से नाराज होकर अपने ससुर को पेट्रोल डालकर जला दिया जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी दामाद संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। निशा ने बताया कि उसका पति पहले भी उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।