'मत भूलो लादेन कहां मिला था', पाकिस्तान से नजदीकी पर जयशंकर की US को नसीहत; ट्रंप के दावे पर दिया दो टूक जवाब
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को पाकिस्तान के साथ उसके संबंधों की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका यह भूल रहा है कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान की सैन्य छावनी एबटाबाद में पाया गया था। जयशंकर ने यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के दावे के बाद की।
भारत के साथ टैरिफ को लेकर थोड़े तनाव के बीच अमेरिका पाकिस्तान के करीब जाता दिख रहा है। इस बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को उसकी पुरानी यादें ताजा करा दी है।
Mahesh Babu के भतीजे संग इश्क लड़ाएंगी रवीना टंडन की लाडली, Rasha Thadani के हाथ लगी बड़ी साउथ फिल्म?
रवीना टंडन की लाडली राशा थडानी की पहली फिल्म भले ही फ्लॉप हो गई हो लेकिन उनके हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट लग रहे हैं। जाह्नवी कपूर के बाद अब वह भी तेलुगु सिनेमा में कदम रख रही हैं। खास बात ये है कि तेलुगु सिनेमा में उनकी शुरुआत महेश बाबू के भतीजे के अपोजिट होने जा रही है।
रवीना टंडन और डिस्ट्रीब्यूटजर अनिल थडानी की लाडली राशा थडानी ने इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में कदम रखा था। मूवी में उनके साथ मुख्य भूमिका में अजय देवगन के भांजे अमन देवगन थे और खुद भी सिंघम एक्टर ने उसमें अहम भूमिका निभाई थी।
हिजबुल के स्लीपर सेल का सरगना शोपियां से गिरफ्तार, रची जा रही थी बेहद खतरनाक साजिश; नए आतंकियों की होनी थी भर्ती
राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने हिजबुल मुजाहिदीन के नेटवर्क को पुनर्जीवित करने की साजिश को नाकाम कर दिया है। शोपियां से अल्ताफ हुसैन वागे नामक एक स्लीपर सेल के मुखिया को गिरफ्तार किया गया है जो युवाओं को जिहाद के लिए उकसा रहा था। वह सीमा पार बैठे कमांडरों के संपर्क में था और उनके निर्देशों का पालन कर रहा था।
चली समियाना में आज तोहरे चलते गोली…...पर युवक का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल, मधुबनी के बिस्फी का मामला
बिस्फी थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव में छठी कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ। वायरल वीडियो में बार बालाएं ठुमके लगा रही हैं और एक युवक पिस्टल लहरा रहा है। ग्रामीणों ने हथियारों के प्रदर्शन पर चिंता जताई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
बिस्फी(मधुबनी)। स्थानीय थाना क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। जानीपुर गांव में आयोजित एक छठी कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरभंगा के गौड़ाबौराम में चार बच्चों की डूबने से मौत, कमला नदी में स्नान करने के दौरान हुई घटना
दरभंगा के गौड़ाबौराम में कमला नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। बसौली गांव के आठ बच्चे नदी में नहाने गए थे जिनमें से चार तेज धारा में बह गए। मृतकों में शीतला कुमारी लक्ष्मी कुमारी अंशु कुमारी और रोहित कुमार शामिल हैं। रोहित ने दो बच्चियों को बचाया लेकिन अन्य को बचाने में खुद डूब गया।
गौड़ाबौराम। गौड़ाबौराम प्रखंड क्षेत्र के बेलाही घाट स्थित कमला नदी में शनिवार को डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना से स्वजन में कोहराम मच गया।
World Cup 2027: साउथ अफ्रीका के 8 शहरों में खेले जाएंगे 44 मैच, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होंगे 10 मुकाबले
क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने 2027 आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा किया है। इसमें 8 दक्षिण अफ्रीकी शहरों में कुल 44 मैच खेलें जाएंगे। वहीं जिम्बाब्वे और नामीबिया 10 मैचों की मेजबानी करेंगे। सीएसए ने वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। इसके सफल आयोजन का रोडमैप भी तैयार कर लिया है।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 2027 आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप के लिए रोडमैप जारी किया है। इसमें पुष्टि की गई है कि 44 मैच दक्षिण अफ्रीका के 8 शहरों में खेले जाएंगे, जबकि 10 मैच जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किए जाएंगे
लगातार चार घंटे हुई भंयकर बारिश और फिर थराली में फैल गया मलबा, युवती का शव बरामद
चमोली जिले के थराली और नारायणबगड़ में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। कई घरों और दुकानों में मलबा घुस गया जिससे लोग दहशत में हैं। थराली में एक महिला की मौत हो गई है और एक व्यक्ति लापता है। नारायणबगड़ में भी कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
थराली/नारायणबगड़। शुक्रवार जनपद चमोली के थराली और नारायणबगड़ विकासखंड में अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने के बाद भारी नुकसान हुआ है।