Skip to main content

निषाद वोट बैंक पर बिहार में सियासत तेज, महागठबंधन ने मुकेश सहनी को बनाया चेहरा; क्या है NDA का प्लान?

बिहार में विधानसभा चुनाव के नज़दीक आते ही निषाद वोट बैंक की राजनीति फिर से शुरू हो गई है। एनडीए किसी चेहरे को आगे करने से बच रहा है जबकि महागठबंधन ने मुकेश सहनी को आगे किया है। बिहार में निषाद समाज की आबादी लगभग 7-8% है और कई सीटों पर उनका प्रभाव है। देखना होगा कि निषाद समाज किस गठबंधन को पसंद करता है?

पटना। विधानसभा के चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिर निषाद वोट बैंक की राजनीति शुरू हो गई है। बिहार की राजनीति के दोनों गठबंधन निषाद वोट बैंक को अपने साथ करने के लिए अपने पत्ते सजाने में जुट गए हैं।

पीएम-सीएम बर्खास्‍तगी बिल से क्‍या बदलेगा, विरोध में विपक्ष; एक्‍सपर्ट ने गिनाए फायदे

मोदी सरकार ने संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025 पेश किया है जिसके अनुसार प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री या मंत्री को 30 दिन से अधिक जेल में रहने पर पद से हटना पड़ेगा। यह विधेयक अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन जैसे नेताओं के मामलों से प्रेरित है जिन्होंने जेल से सरकार चलाने का प्रयास किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा...

एक नया विधेयक संविधान (130 वां संशोधन) विधेयक, 2025, संसद में पेश किया गया है। प्रस्तावित विधेयक, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों सहित निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके पदों से हटाने का लक्ष्य रखता है, अगर उन्हें गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार किया जाता है।

'आतातायी खून बहाते थे और कांग्रेस...'; पीएम मोदी ने अहमदाबाद में किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र; विपक्ष को सुनाई खरी-खरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने कहा कि गणेश उत्सव के बीच गुजरात में विकास परियोजनाओं का श्रीगणेश हुआ है। उन्होंने कहा कि गुजरात दो मोहन की धरती है और भारत उनके दिखाए रास्ते पर चल रहा है। उन्होंने लघु उद्यमियों किसानों और पशुपालकों के हित की बात कही और कांग्रेस पर बापू की आत्मा को कुचलने का आरोप लगाया।

बुर्का पहनकर अस्पताल पहुंची आरोपी की मां गिरफ्तार, पीड़िता के पिता ने CM से लगाई गुहार; वीडियो में कई खुलासे

ग्रेटर नोएडा में पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी विपिन भाटी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया। पुलिस विपिन को ज्वलनशील पदार्थ बरामद करने ले जा रही थी तभी उसने भागने की कोशिश की। 

 ग्रेटर नोएडा। पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाले दामाद के एनकाउंटर के लिए ससुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई। एक घंटे बाद ही गौतमबुद्ध नगर पुलिस की गोली से आरोपित पति विपिन भाटी घायल हो गया।

आज अररिया में गरजे महागठबंधन के नेता, तेजस्वी ने कहा- चुनाव आयोग अब गोदी आयोग बन गया है

अररिया में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह बिहार के लोगों को उनका हक दिलाकर रहेंगे और वोट चोरी नहीं होने देंगे। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर भाजपा का समर्थन करने का आरोप लगाया। मुकेश सहनी ने वोट के अधिकार के लिए लड़ने का आह्वान किया जबकि दीपांकर भट्टाचार्य ने मतदाता सूची से नाम हटाने पर सवाल उठाए।

अररिया। शहर के चांदनी चौक पर सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम वोट चोरी नहीं होने देंगे। पूरी शक्ति से लड़ाई लड़ रहे हैं। बिहार के लोगों को उसका हक दिलाकर ही रहेंगे।

कोलकाता: लॉ कॉलेज गैंगरेप कांड में चौंकाने वाला खुलासा, दीवार की दरार से बनाया गया था वीडियो; चार्जशीट दाखिल

कोलकाता पुलिस ने साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा और तीन अन्य के खिलाफ अलीपुर अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में 80 लोगों की गवाही डीएनए और फोरेंसिक रिपोर्ट शामिल हैं। फोरेंसिक जांच में पीड़िता के कपड़ों पर मिले नमूनों से मिश्रा का डीएनए मेल खाता पाया गया है।

बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद राजनीतिक दल सक्रिय, दावे-आपत्तियों को लेकर तैयारी तेज

सप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बिहार की ड्राफ्ट मतदाता सूची पर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। सीपीआई (एमएल) ने तुरंत नौ आपत्तियां दर्ज कराई हैं जबकि अन्य दल भी तैयारी कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने जिलों को अतिरिक्त तैयारी करने के निर्देश दिए हैं क्योंकि व्यक्तिगत दावे-आपत्तियों की संख्या भी बढ़ रही है

बिहार की ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियों से अब तक दूर रहे राजनीतिक दल अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सक्रिय हुए है। बिहार के मान्यता प्राप्त दल सीपीआई (एमएल) ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अगले ही दिन ड्राफ्ट सूची को लेकर नौ दावे-आपत्तियां दर्ज कराई है