बिहार में 9 स्टेशनों पर रुकेगी साप्ताहिक देवघर-गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस, जानिए टाइमिंग और रूट
पटना से गोड्डा और दौराई के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो रही है। दौराई-गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस दौराई से हर रविवार और गोड्डा से हर मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन बिहार के नौ स्टेशनों पर रुकेगी और इसमें विभिन्न श्रेणियों के कोच होंगे। इस सेवा से झारखंड और बिहार से राजस्थान तक सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन को भी लाभ होगा।
धामी सरकार का बड़ा फैसला- उत्तराखंड में ‘और सख्त’ होगा मतांतरण कानून, सीएम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड सरकार मतांतरण कानून को और सख्त करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सजा और जुर्माने की राशि बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मिशन कालनेमि पर निगरानी के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा। सरकार जनसांख्यिकी में बदलाव की कोशिशों को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है। गृह विभाग मौजूदा प्रावधानों का अध्ययन कर रहा है ताकि कानून को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
देहरादून। प्रदेश में मतांतरण संबंधी हालिया गतिविधियों को देखते हुए प्रदेश सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौजूदा मतांतरण कानून को और सख्त बनाने के निर्देश दिए हैं।
'पाकिस्तान ने लगाईं थी सीजफायर की गुहार', जयशंकर बोले- 'आतंकियों के आकाओं का भी होगा हिसाब
'लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस हुई जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को घेरा। उन्होंने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की मीटिंग और पाकिस्तानी दूतावास के सदस्यों को पर्सन ऑफ नॉन ग्रेटा घोषित करने जैसे कदमों का उल्लेख किया। जयशंकर ने कहा कि भारत को अपने नागरिकों की रक्षा का अधिकार है और पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब किया गया।
लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जमकर बहसबाजी हुई। इस दौरान पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन को इस ऑपरेशन के बारे में बताया, फिर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी पाकिस्तान का धागा खोल दिया।
फर्जी राजदूत चलाने वाले हर्षवर्धन जैन से पूछताछ के लिए मिला पांच दिन का रिमांड, फर्जीवाड़े का खुलेगा राज
गाजियाबाद में हवाला कारोबार और फर्जी दूतावास मामले में गिरफ्तार हर्षवर्धन जैन को पुलिस रिमांड मिली है। कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड मंजूर की है जिसके दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी। पुलिस को आरोपी के पास से विदेश मंत्रालय की नकली मुहर मिली है और कई देशी-विदेशी कंपनियों के लेनदेन का पता चला है।
गाजियाबाद। हवाला कारोबार और स्वयंभू देशों के फर्जी दूतावास खोलने के आरोपित कविनगर निवासी हर्षवर्धन जैन को पांच दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है। मंगलवार सुबह 10 बजे से दो अगस्त की शाम चार बजे तक पुलिस आरोपित से केस से जुड़े मामले में पूछताछ कर सकती है।
'अगर राफेल जेट्स गिराए गए हैं तो ये बहुत बड़ा नुकसान है', ऑपरेशन सिंदूर पर गौरव गोगोई ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस जारी है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूछा कि आतंकवादी पहलगाम तक कैसे पहुंचे और 26 लोगों की हत्या कैसे कर पाए? उन्होंने कहा कि सरकार को ऑपरेशन सिंदूर की सच्चाई बतानी चाहिए। गोगोई ने यह भी कहा कि विपक्ष ने विशेष बहस की मांग सवालों को पूछने के लिए की थी।
संसद के मानसून सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर महाबहस चल रही है। लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद बोलते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि माननीय मंत्री बोले तो बहुत लेकिन ये नहीं बताया कि आतंकी पहलगाम तक पहुंचे कैसे?
सांसद डिंपल यादव को लेकर विवादित बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ लखनऊ में केस
समाजवादी पार्टी से जुड़े प्रवेश यादव ने बताया कि वहां समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर देखा कि मौलाना साजिद ने सार्वजनिक मंच पर डिंपल यादव पर आपत्तिजनक अभद्र भड़काऊ व स्त्री विरोध टिप्पणी की गई है। जिससे एक महिला के व्यक्तित्व को ठेस पहुंची है।
जमशेदपुर में मतांतरण को लेकर भाजपा नेताओं का हंगामा, 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया
जमशेदपुर में मतांतरण को लेकर विवाद बढ़ गया है। भुइयांडीह में भाजपा नेताओं ने मतांतरण का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया। गोलमुरी में भी इसी तरह की घटना सामने आई जहां प्रार्थना सभा के बहाने मतांतरण का आरोप लगा। टाटा स्टील के फ्लैट में अस्थायी बुकिंग कराकर मतांतरण कराने का मामला सामने आया है जिसकी जांच जारी है।
जमशेदपुर। भुइयांडीह की कालिंदी बस्ती रविवार को अचानक राजनीतिक और सांप्रदायिक तनाव का केंद्र बन गई, जब कथित मतांतरण को लेकर भाजपा नेताओं और स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया।