कारगिल विजय दिवस पर सेना ने जारी किया अग्निवीर सीईई का रिजल्ट, यहां देख सकते हैं कटऑफ
कारगिल विजय दिवस पर सेना ने अग्निवीरों के लिए सीईई 2025 का परिणाम जारी किया है। यह परिणाम जनरल ड्यूटी तकनीकी क्लर्क ट्रेड्समैन और महिला मिलिट्री पुलिस जीडी पदों के लिए है। अभ्यर्थी सेना की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रैली की जानकारी जल्द जारी होगी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से 4.30 लाख आवेदन आए थे जिनमें से 3.18 लाख उत्तर प्रदेश से थे।
IND vs AUS: शतक से चूके धवन, 21 गेंद पर पठान ने जड़ी फिफ्टी; दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7.4 ओवर में ठोके 100 रन
WCL 2025 में शिखर धवन और यूसुफ पठान का बल्ला जमकर गरजा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों ने मिलकर 7.4 ओवर में 100 रन कूट दिए। शिखर धवन 91 रन तो पठान 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया चैंपियंस ने 203 रन बनाए। ब्रेट ली ने चार ओवर में 57 रन लुटाए।
वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग में इंडिया चैंपियंस के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन और ऑलराउंडर यूसुफ पठान का बल्ला जमकर गरजा। दोनों नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी जमकर धुनाई कर दी।
उम्र पूरी कर चुके वाहनों पर प्रतिबंध के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार, 28 जुलाई को सुनवाई की संभावना
दिल्ली सरकार ने 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ 28 जुलाई को सुनवाई करेगी। याचिका में 2018 के उस आदेश को वापस लेने की मांग की गई है जिसने एनजीटी के निर्देश को सही ठहराया था।
भारी बारिश से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तबाही, कई मकान मलबे में दबे; दर्जनभर वाहन क्षतिग्रस्त
अगस्त्यमुनि क्षेत्र में भारी बारिश से तबाही मची है। बगरधार में कई घर मलबे में दब गए और कई घरों में मलबा घुस गया। रूमसी में कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए पंचायत भवन में व्यवस्था की है। विधायक ने राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। नीचे विस्तार से पढ़ें पूरी खबर।
उत्तराखंड में 92 करोड़ का घोटाला, अब तक 15 केस-20 गिरफ्तारियां; CM Dhami ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
देहरादून में द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी ने 92 करोड़ रुपये का घोटाला किया। निवेशकों को रकम दोगुना करने का लालच देकर 35 शाखाएं खोली गईं। इस मामले में 15 मुकदमे दर्ज हुए और 20 गिरफ्तारियां हुईं। मुकदमे दर्ज होने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं प्रकरणों का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है।
झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद केंद्र का एक्शन, देश के सभी स्कूलों की इमारतों की होगी जांच
राजस्थान में स्कूल की छत गिरने से हुई बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने देशभर के स्कूलों में सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। यह ऑडिट 2021 में जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों और 2016 के आपदा प्रबंधन निर्देशों के अनुसार होगा। शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर सरकारी और निजी दोनों स्कूलों की सुरक्षा जाँच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
राजस्थान में स्कूल की छत गिरने से सात स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद केंद्र ने अब देश भर के सभी स्कूल भवनों व उनसे जुड़ी जनसुविधाओं की तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए है