'मेरी मौत का कारण...', शादी के एक साल बाद महिला ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान; वीडियो में कही ये बातें
हमीरपुर में एक नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने वीडियो बनाया जिसमें अपनी मां बहन और भाई को निर्दोष बताया और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया। मृतका की मां ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
Dimple Yadav को मिला BJP का सपोर्ट तो NDA नेताओं को दे दी ये नसीहत, मौलाना रशीदी की टिप्पणी पर छिड़ा विवाद
सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद एनडीए सांसदों ने संसद भवन में प्रदर्शन किया। डिंपल यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी मणिपुर के मुद्दे पर क्यों नहीं बोलती। उन्होंने मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भाजपा के विरोध को लेकर कहा कि बेहतर होता अगर वे मणिपुर की घटना पर विरोध करते और महिलाओं के साथ खड़े होते।
सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमाता जा रहा है। मौलाना साजिद रशीदी की ओर से डिंपल यादव पर दिए गए विवादित बयान को लेकर भाजपा उग्र हो गई है।
अमरनाथ यात्रा के बीच श्रीनगर में मुठभेड़, सेना ने चलाया 'ऑपरेशन महादेव'; तीन आतंकी ढेर
श्रीनगर में अमरनाथ यात्रा 2025 से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। सेना ने आतंकियों को ढेर करने के लिए ऑपरेशन महादेव शुरू किया है। तीन आतंकियों के छिपने की सूचना थी अब ऐसी जानकारी मिल रही है कि सेना ने तीनों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और गहन तलाशी अभियान जारी है।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आज संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद श्रीनगर के हरवान इलाके के लिडवास क्षेत्र में 'ऑपरेशन महादेव' चलाया। इसके तहत सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।
ऑपरेशन सिंदूर' पर आज लोकसभा में शुरू होगी 16 घंटे की बहस, राजनाथ सिंह करेंगे चर्चा की शुरुआत
लोकसभा में आज पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी जिसकी शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बहस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है जिसमें उन्हें सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया था।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को संयम से निपटाने की पूरी कोशिश करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। जिस कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर भागदौड़ लगी रहेगी। आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को लेकर कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं। आपके मन में कुछ नया करने को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 4 views
'ओम नमः शिवाय' सुनते ही मेरे रोंगटे खड़े हो जाते', तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के अरियालुर जिले में चोल साम्राज्य के शासक राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने गंगैकोंडा चोलपुरम मंदिर का दौरा किया और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की। पीएम मोदी ने कहा कि चोल राजाओं ने श्रीलंका और मालदीव जैसे क्षेत्रों के साथ व्यापारिक संबंध बढ़ाए। उन्होंने चोल साम्राज्य को भारत की अपार क्षमता का प्रमाण बताया।
फार्म हाउस में नौकर की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, उधार नहीं देने पर किया गया मर्डर
दिल्ली के महरौली इलाके में एक फार्महाउस में घरेलू सहायक सीताराम की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी जो उसी फार्महाउस में ड्राइवर था उसी ने सीताराम से 10 हजार रुपये उधार मांगे थे। इनकार करने पर उसने हथौड़े से मारकर सीताराम कीपुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिणी दिल्ली। महरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर स्थित एक फार्म हाउस में काम करने वाले घरेलू सहायक सीताराम की हत्या वहीं कार्यरत चालक चंदर प्रकाश ने उधार रुपये नहीं देने पर की थी।