Skip to main content

कांवड़ में बैठाकर शिवालय में कराया जलाभिषेक, छह माह 11 दिन कंधे पर लादकर की चारधाम यात्रा

 

बदायूं समाचार

यूपी के बदायूं स्थित बिसौली क्षेत्र के नूरपुर-नागपुर निवासी धीरज मौर्य व तेजपाल मौर्य सगे भाइयों ने मातृ-भक्ति की मिसाल पेश की है। 

आपने कांवड़ में जल ले जाते तो कई लोगों को देखा होगा, लेकिन कांवड़ में अपनी मां को ले जाते शायद ही किसी को देखा हो। इन्हें देख श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति की याद आती है। सनातन परंपराओं का गौरव बने दो भाइयों ने अपने पिता की मृत्यु के बाद मां को ही सब कुछ माना है। इस कलियुग में ये दोनों भाई ओरों को प्रेरणा के लिए स्रोत बन गए हैं।

7020mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये नया टैबलेट, कीमत है करीब 8,000 रुपये

Honor ने सऊदी अरब में अपना नया बजट टैबलेट Honor Pad X7 लॉन्च किया है। ये टैबलेट Snapdragon 680 चिपसेट 8.7-इंच 90Hz डिस्प्ले 7020mAh बैटरी और Android 15 OS के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत SAR 349 (लगभग 8000 रुपये) है। इस टैबलेट में 8MP रियर कैमरा 5MP फ्रंट कैमरा 128GB स्टोरेज और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

विपक्ष का प्लान फेल? जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस RS में होगा रद, अब LS में होगी कार्यवाही

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ राज्यसभा में विपक्ष द्वारा दिए गए महाभियोग नोटिस में कई त्रुटियां पाई गई हैं। सूत्रों के अनुसार न्यायाधीश वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया पहले लोकसभा में शुरू होगी। सरकार इस प्रस्ताव को भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कड़ी कार्रवाई के रूप में पेश करने की तैयारी में है।

पत्नी ने पति को दही खिलाकर मार डाला, ऑनलाइन मंगाया था चार पुड़िया जहर, प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर रची थी साजिश

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पहले दही में जहर दिया अस्पताल में बचने के बाद फिर जहर दिया। घरवालों ने डायरिया समझ अंतिम संस्कार कर दिया पर मृतक की माँ ने शिकायत की। जाँच में हत्या साबित होने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पत्नी और प्रेमी को जेल भेजा गया प्रेमी ने गूगल से सल्फास मंगाया था।

फिरोजाबाद। प्यार में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग साजिश रची। पहले उसने पति को दही में जहर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के बाद ठीक हो गया तो दो दिन बाद फिर से दही में जहर मिलाकर पिला दिया। 

गयाजी में आईटीबीपी जवान की गांववालों ने पीट-पीटकर की हत्या, हमलावर फरार

30 वर्षीय जवान संजय कुमार को अपने गांव के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। संजय देहरादून में कार्यरत थे। हाल ही में उनका स्थानांतरण छत्तीसगढ़ में हुआ था। योगदान देने से पहले वे दस दिनों की छुट्टी लेकर स्वजनों से मिलने घर आए थे। छुट्टी समाप्ति पर थी। शुक्रवार को वापस योगदान करने जाना था।

इस साल छठ के बाद...', प्रशांत किशोर ने खोल दिए अपने पत्ते; लालू का भी लिया नाम

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राघोपुर में बिहार बदलाव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने मंदिर और जाति के नाम पर वोट दिया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे नेताओं को देखकर नहीं बल्कि शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें। किशोर ने दिसंबर 2025 से हर बुजुर्ग को पेंशन और गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने का वादा किया।

वृंदावन की गलियों में घूम रहा था ‘अफसर’, शक होने पर लोगों ने बुला ली पुलिस, आईडी कार्ड देखते ही उड़ गए होश

मथुरा पुलिस ने वृंदावन में केशीघाट क्षेत्र से एक फर्जी सीओ को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिद्धार्थ चक्रवर्ती 10 दिनों से पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था। पुलिस ने उसके पास से पुलिस की वर्दी और सीबीआई का पहचान पत्र भी बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि वह पहले भी पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता था और 2021 में गिरफ्तार हुआ था।

मथुरा। पुलिस ने गुरुवार रात को वृंदावन के केशीघाट क्षेत्र से फर्जी सीओ को गिरफ्तार किया है। वह 10 दिन से शराब के ठेकों एवं भीड़ वाले क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठकर रुपये ऐंठता था।