'भूरे बाल, हरा चश्मा और हल्की दाढ़ी', एमएस धोनी के नए लुक ने मचाया तहलक, CSK ने दिया गजब कैप्शन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। धोनी अपने लुक्स के कारण चर्चा में रहते हैं। इस बार फिर माही का लुक फैंस को उनका कायल कर रहा है। धोनी की आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें धोनी का नया लुक नजर आ रहा है। धोनी आईपीएल-2025 में भी नजर आएंगे।
'भारत की छवि को धूमिल करने का चल रहा प्रयास', विजयादशमी पर बोले मोहन भागवत; हिंदुओं को संगठित होने का दिया संदेश
नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में आज आरएसएस प्रमुख ने मोहन भागवत ने शस्त्र पूजा की। समारोह को संबोधित करते हुए भागवत ने हिंदुओं को इकट्ठा होने का संदेश दिया। भागवत ने कोलकाता कांड बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा पर भी बात की। भागवत ने कहा कि बांग्लादेश की घटना ने विश्व के हिंदू समाज को बता दिया की असंगठित रहना अत्याचारों को निमंत्रण देता है।
झारखंड न्यूज़: कौन हैं इंस्पेक्टर ममता? जिनका नाम सुनते ही कांप उठते हैं क्रिमिनल्स, खौफ में बदमाश
झारखंड के बेंगाबाद सर्किल की पुलिस इंस्पेक्टर ममता एक कड़क और ममता भरे स्वभाव की अधिकारी हैं। धनबाद जिले से ताल्लुक रखने वाली ममता ने 2012 बैच में झारखंड पुलिस में शामिल हुई और अपनी मेहनत से कई मोर्चों पर सफलता हासिल की। उन्होंने नकद लूट मामले में राशि बरामद करने और हत्या के मामले का खुलासा करने में सफलता पाई है।
मद्महेश्वर पांडवसेरा नंदीकुंड ट्रैकिंग रूट खतरनाक होने के बावजूद ट्रैकरों की पहली पसंद, यहां खुद उगते हैं धान
मद्महेश्वर पांडवसेरा नंदीकुंड ट्रैकिंग रूट खतरनाक होने के बावजूद ट्रैकरों की पहली पसंद है। इस ट्रैक पर ट्रैकरों के लापता होने और दुर्घटना की घटनाएं अक्सर होती रही हैं। अब वन विभाग ने ट्रैकरों के मेडिकल का बारिकी से परीक्षण करने और ट्रैकरों के साथ जाने वाले गाइड के पास कुशल प्रशिक्षण अनुभव होने के बाद ही अनुमति देने का निर्णय लिया है।
हरियाणा चुनाव में हार से बौखलाए बलराज कुंडू, महिलाओं के लिए बंद करवा दी फ्री बस सर्विस
हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद बलराज कुंडू ने लड़कियों के लिए चलाई जा रही मुफ्त बस सेवा को बंद कर दिया है। पिछले चुनाव में निर्दलीय जीतने वाले कुंडू को इस बार कांग्रेस के बलराम दांगी ने हराया है। कुंडू का कहना है कि अब महम के नए विधायक बेटियों के लिए बसे चलवाएं। बता दें कि बलराज कुंडू हरियाणा जनसेवक पार्टी के अध्यक्ष हैं।
हरिद्वार में गंगा बंदी आज आधी रात से, 20 दिन बाद दीपावली की रात छोड़ा जाएगा जल
दशहरे की मध्यरात्रि से गंगनहर 20 दिनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान हरकी पैड़ी में स्नान योग्य गंगाजल की कमी रहेगी। नहर बंदी के चलते हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर स्नान योग्य गंगाजल बहुत कम मात्रा में उपलब्ध रहता है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग हरकी पैड़ी पर पर्याप्त जल के लिए जगह-जगह बंधे लगवाएगा। सिल्ट की सफाई और मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा।
छपरा न्यूज़: छपरा में दिल दहलाने वाला हादसा, कार और बाइक की भीषण टक्कर; दो युवकों की मौत
छपरा न्यूज़ बिहार के सारण जिले में तरैया थाना क्षेत्र के रामबाग में शुक्रवार रात कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में कार सवार हैप्पी कुमार (21) और बाइक सवार धनंजय कुमार यादव (30) शामिल हैं। धनंजय दिल्ली से तीन दिन पहले घर लौटा था और अपने भाई को लेने जा रहा था जब यह हादसा हुआ।