Skip to main content

Bigg Boss 18 में खाने को लेकर हुई बवाल, Vivian Dsena ने चाहत पांडे की परवरिश पर उठाए सवाल

Bigg Boss 18 में विवियन डीसेना शुरू से ही अपनी मजबूत पर्सनैलिटी से फैंस के दिल में जगह बना रहे हैं। वह शो में बाकी कंटेस्टेंट्स को करियर से जुड़े ज्ञान देते हुए नजर आते हैं। पहले दिन से ही एक्टर और चाहत पांडे की लड़ाई सुर्खियों में है। इस बार वो चाहत की परवरिश को लेकर सवाल करते नजर आए।

टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी शो पर टीवी के कुछ पॉपुलर चेहरों ने एंट्री ली है। इनमें एक नाम शामिल है प्यार की एक कहानी और मधुबाला जैसे सीरियल्स में काम कर चुके विवियन डीसेना का।

भूल भुलैया 3: कार्तिक आर्यन-Madhuri Dixit को भी नहीं पता है फिल्म की एंडिंग? बताया क्या है क्लाइमैक्स

भूल भुलैया 3 का ऑडियंस ने जब से यूट्यूब पर ट्रेलर देखा है तब से ही फिल्म को लेकर उनकी एक्साइटमेंट दोगुनी बढ़ गई है। माधुरी दीक्षित या विद्या बालन कौन है असली मंजुलिका ये देखने के लिए बेसब्री बढ़ी हुई है। इस बीच ही फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी भूल भुलैया 3 की ऑडियंस को एक और बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में हैं।

'ये अन्याय पर न्याय की जीत का पर्व', PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने विजयादशमी पर दिया खास संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विजयादशमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह अन्याय पर न्याय की जीत का पर्व है। यह पर्व सत्य और नैतिकता के मूल्यों में हमारी आस्था का प्रतीक है।

सिंगर R.Kelly पर बेटी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी मेरे पिता मेरे साथ ऐसा करेंगे

ग्लैमर वर्ल्ड से अक्सर कुछ ऐसी बातें सुनने को मिलती हैं जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हॉलीवुड से ऐसी ही एक खबर सामने आई है। मशहूर अमेरिकी सिंगर आर केल की बेटी बुकु अबी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि कैसे उनके पिता ने उनके साथ गलत व्यवहार किया।

अमेरिका के मशहूर सिंगर और सॉन्गराइटर आर केली (R Kelly) की बेटी बुकु अबी ने उनके खिलाफ हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने 'कर्मा: ए डॉटर्स जर्नी' नाम की डॉक्यूमेंट्री सीरीज में बताया है कि किस तरह उनके सिंगर पिता ने बचपन में उनका यौन शोषण किया था। थी

'मैं बैटिंग लेकर घर चला जाता हूं', ऋषभ पंत ने गली क्रिकेट खेलते समय दी धमकी, बल्ले का दिखाया जोर, देखें Video

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय ब्रेक पर हैं। पंत इस समय स्टेडियम में क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं लेकिन गली क्रिकेट का लुत्फ जरूर उठा रहे हैं। पंत ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह गली क्रिकेट खेल रहे हैं और अपने साथी से कह रहे हैं कि वह बैटिंग लेकर चले जाएंगे।

कंगना रनौत ने Alia Bhatt की 'जिगरा' पर कसा तंजा, कम कलेक्शन देख कही फिल्म के लिए ये बात

कंगना रनौत को अपने बेबाक अंदाज और बड़बोलेपन के लिए जाना जाता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने आलिया भट्ट की लेटेस्ट रिलीज फिल्म जिगरा पर तंज कसा है। दरअसल जिगरा का कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले काफी कम रहा जबकि वहीं इसी दिन रिलीज हुई राजकुमार की फिल्म विक्की विद्या का कलेक्शन इससे ज्यादा है। कंगना ने इसी पर एक पोस्ट किया है।

दशहरा 2024: इस अकेले अभिनेता ने पर्दे पर निभाया श्री राम और रावण का किरदार, नाम से बने हुए हैं कई मंदिर

हर कोई धूमधाम से दशहरा मना रहा है। बच्चे और बड़े मेले में जाकर इस त्यौहार का भरपूर आनंद ले रहे हैं। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक श्रीराम और लंकापति रावण के युद्ध को बड़ी ही खूबसूरती से मेकर्स ने दर्शाया है। कई एक्टर्स पर्दे पर राम और रावण बने हैं लेकिन एक ही ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने पर्दे पर दोनों ही किरदारों को बखूबी निभाया है।