Skip to main content

ऋषभ पंत छोड़ने वाले हैं दिल्ली कैपिटल्स, मेगा ऑक्शन में आजमाएंगे किस्मत! एक पोस्ट से मचा दी सनसनी, फैंस से पूछा बड़ा सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आधी रात में ऐसा पोस्ट किया जिसे देख सभी हैरत में पड़ गए हैं। उन्होंने ये पोस्ट आईपीएल-2025 की मेगा नीलामी को लेकर किया। उनकी इस पोस्ट के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि पंत दिल्ली कैपिटल्स में खुश नहीं हैं और आने वाले सीजन में टीम का साथ छोड़ना चाहते हैं।

हो गया है Delhi Heritage Walk Festival का शुभारंभ, दिल्ली की कई शानदार ऐतिहासिक जगहों को देखने का मिलेगा मौका

अक्टूबर की 10 तारीख से Delhis theme-based heritage walk festival की शुरुआत हो चुकी है। इस महोत्सव में 100 वॉक्स शामिल हैं जिनमें दिल्ली की ऐतिहासिक जगहों को एक्प्लोर करने का मौका देंगी। इस महोत्सव के जरिए राजधानी में पर्यटन बढ़ावा देना है और लोगों को ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकार बनाना है। आइए जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Vivo V50 का लॉन्च नजदीक: 50MP सेल्फी कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ होगी एंट्री

वीवो वी40 सीरीज के महज दो महीने बाद कंपनी ने वीवो वी50 सीरीज पर काम शुरू कर दिया है। इसमें Vivo V50 और V50e शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सीरीज अगले साल फरवरी या मार्च में लॉन्च हो सकती है। वीवो वी50 में वीवो वी40 के समान ही फीचर्स होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले इसकी कई डिटेल सामने आई हैं।

क्या LG साहब कोलकाता दुष्कर्म जैसी घटना का कर रहे इंतजार? संजय सिंह ने उपराज्यपाल से क्यों पूछा ऐसा सवाल

दिल्ली की राजनीति में हड़कंप मच गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर एक महिला डॉक्टर द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। संजय सिंह का कहना है कि बीजेपी के एलजी साहब महिलाओं के यौन शोषण करने वालों का संरक्षण कर रहे हैं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के एक नए दावे से दिल्ली की राजनीति में हड़कंप मच गया है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल पर बड़ा आरोप लगाया है।

कांग्रेस की हार के बाद बाबरिया और उदयभान पर गिरेगी गाज? सैलजा को मिल सकती है प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

हरियाणा में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस हाईकमान एक्शन मोड में हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि नेताओं ने अपने हित को पार्टी हित से ऊपर रखा। कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की छुट्टी हो सकती है। वहीं सैलजा को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

विजयादशमी पर 'Gadar' डायरेक्टर अनिल शर्मा ने किया 'वनवास' का एलान, दिखाएंगे कलयुग की 'रामायण

'गदर एक प्रेमकथा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से लोगों का मनोरंजन करने वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा ने गदर 2 से भी तहलका मचा दिया था। वहीं अब वह एक और नई फिल्म लेकर हाजिर होने को तैयार हैं। विजयादशमी के मौके पर उन्होंने एक ऐसी फिल्म का एलान किया है जिसकी कहानी अपनों के विश्वास से सजे वनवास पर आधारित है।

कैथल में दर्दनाक हादसा, डेरे में दशहरे की पूजा करने जा रहे परिवार की गाड़ी नहर में गिरी; 3 महिलाओं समेत 8 की मौत

कैथल-करनाल रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया है। सिरसा ब्रांच नहर में आल्टो कार गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं 3 बच्चे और एक युवक शामिल हैं। सभी गांव डीग के रहने वाले थे और कैथल आ रहे थे। हादसे के वक्त नहर पर मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया लेकिन तब तक सातों की मौत हो चुकी थी।