Skip to main content

4 करोड़ की बीज लूट मामला: किसानों ने ज़िलाधिकारी बदायूं द्वारा गठित जांच समिति के समक्ष रखा अपना पक्ष

RGANews Bareilly 

4 करोड़ की बीज लूट मामला: किसानों ने ज़िलाधिकारी बदायूं द्वारा गठित जांच समिति के समक्ष रखा अपना पक्ष
हमारी मेहनत छीनी गई, न्याय मिलने तक सत्याग्रह जारी रहेगा


बरेली: किसान सत्याग्रह आंदोलन समिति के संयोजक डॉ. हरीश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पीड़ित किसानों का प्रतिनिधि मंडल बदायूँ जिले के उप जिला मजिस्ट्रेट, बिसौली के कार्यालय में जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति के समक्ष उपस्थित हुआ।

उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के गोदाम से 4 करोड़ रुपये की बीज लूट मामले की जांच में अपना पक्ष रखा

RGANews Bareilly 

बरेली आज  किसान सत्याग्रह आंदोलन समिति के संयोजक डॉ हरीश कुमार गंगवार ने बताया कि एक प्रतिनिधि मंडल ने बीते दिनों हुई 4 करोड़ की बीज लूट पर आज बिसौली में आज अपराह्न 1 बजे उप जिला मजिस्ट्रेट, बिसौली के कार्यालय पहुंचकर उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के गोदाम से 4 करोड़ रुपये की बीज लूट मामले की जांच में अपना पक्ष रखा ।
 

उप कृषि निदेशक के पत्र के जवाब में संयोजक ग्राम बगरैना (थाना वजीरगंज) की इस बड़ी लूट की शिकायतकर्ता की हैसियत से जांच समिति के समक्ष विस्तृत दस्तावेज और साक्ष्य पेश किए