Skip to main content

जन विश्वास बिल: हरियाणा में छोटे अपराधों पर नहीं होगी जेल, आखिर क्‍यों कानून बदलने की तैयारी में सैनी सरकार?

Haryanaहरियाणा विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में जन विश्वास विधेयक पेश किया जाएगा जिसका उद्देश्य छोटे-मोटे अपराधों से आरोपियों को राहत देना है। अब जेल की सजा के बजाय जुर्माना होगा जिससे न्यायपालिका पर बोझ कम होगा। सवाल ये है कि आखिर नायब सिंह सैनी सरकार हरियाणा में कानून बदलना क्‍यों चाहती है?

हरियाणा विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में प्रदेश सरकार जन विश्वास विधेयक पेश करने जा रही है। यह विधेयक, जिसे 27 जुलाई, 2023 को लोकसभा और 2 अगस्त, 2023 को राज्यसभा में पारित किया गया, छोटे-मोटे अपराधों से आरोपियों को राहत प्रदान करेगा।

अब रेलवे स्टेशन पर कतारें खत्म, TTE से ऑन द स्पॉट मिलेगा जनरल टिकट, एम-यूटीएस से सुविधा दोगुनी

रायबरेली में रेलवे यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। अब यात्री स्टेशन पर टीटीई से जनरल टिकट ले सकेंगे। टीटीई को एम-यूटीएस मशीन दी जाएगी जिससे वे तुरंत टिकट जारी कर सकेंगे। यह सुविधा हॉल्ट पर भी मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने 2026 तक सभी स्टेशनों पर यह सेवा शुरू करने का आदेश दिया है। यात्रियों का कहना है कि इससे उन्हें बहुत सहूलियत होगी।

Udaipur Files फिल्म की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार, दिल्ली HC में ट्रांसफर किया केस

सुप्रीम कोर्ट ने उदयपुर फाइल्स फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। यह फिल्म दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित है। अदालत ने सभी पक्षों को दिल्ली उच्च न्यायालय जाने का निर्देश दिया है। उच्च न्यायालय 28 जुलाई को मामले की सुनवाई करेगा और याचिकाओं पर फैसला लेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने उदयपुर फाइल्स फिल्म की रिलीज पर तत्काल कोई रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इस फिल्म में राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की 2022 में हुई नृशंस हत्या को नाटकीय रूप से दिखाने का दावा किया गया है।

मुंबई इंडियंस के स्‍टार बल्‍लेबाज ने काउंटी क्रिकेट में जड़ा शतक, ऋषभ पंत की जगह पांचवें टेस्‍ट में मिलेगा मौका?

मुंबई इंडियंस के स्‍टार बल्‍लेबाज ने काउंटी क्रिकेट में हैंपशायर का प्रतिनिधित्‍व करते हुए नॉटिंघमशायर के खिलाफ शतक जमाया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 256 गेंदों में 13 चौके और दो छक्‍के की मदद से 112 रन बनाए। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्‍लेबाज पंत आखिरी टेस्‍ट से बाहर हो गए हैं। देखना दिलचस्‍प होगा कि क्‍या इस खिलाड़ी को पंत की जगह स्‍क्‍वाड में शामिल किया जाएगा?

मुंबई इंडियंस के स्‍टार बल्‍लेबाज तिलक वर्मा ने काउंटी क्रिकेट में शानदार शतक जमाया और भारतीय टेस्‍ट टीम में जगह पाने की अपनी दावेदारी पेश की।

लालू के इंजीनियर नेता ने कर दिया 'खेला', RJD के पाले में आ गए JDU के कई लीडर; छोड़ दिया नीतीश का साथ

मधेपुरा के भदौल मेला ग्राउंड में राजद का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजद नेता प्रणव प्रकाश ने जदयू पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र दास और उनके समर्थकों को राजद की सदस्यता दिलाई। प्रणव प्रकाश ने महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और तेजस्वी यादव के संकल्पों को पूरा करने की बात कही। उन्होंने माई-बहिन मान योजना और स्वरोजगार पर जोर दिया।

'पहले थोड़ा कंकड़ गिरा और फिर...' राजस्थान में लापरवाही ने ली सात मासूमों की जान; छात्रों ने बयां किया डरावना मंजर

राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ जिसमें सात बच्चों की मौत हो गई और 10 से अधिक घायल हो गए। मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में हुई इस घटना के बाद पता चला कि स्कूल जर्जर भवनों की सूची में नहीं था।

शुक्रवार को राजस्थान में एक बड़ा हादसा हो गया। राज्य के झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई। इस हादसे में सात बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए।

ट्रैफिक पुलिस पर भी छाया Saiyaara का फीवर, ऐसे दे रहे आशिकों को चेतावनी

अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने सैयारा फिल्म के एक सीन का इस्तेमाल करके सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बिना हेलमेट के बाइक पर बैठे एक्टर्स को दिखाया गया है। पुलिस ने लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की है और इसे जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है।