Skip to main content

IND vs ENG: भारत के लिए टेंशन वाली खबर, Rishabh Pant को छह सप्‍ताह आराम की दी सलाह

भारतीय टीम के लिए मैनचेस्‍टर टेस्‍ट में मुसीबतें बढ़ गई हैं। ऋषभ पंत के पैर के पंजे में फ्रैक्‍चर है और उन्‍हें छह सप्‍ताह के आराम की सलाह दी गई है। पंत अगर चाहे तो बल्‍लेबाजी कर सकते हैं लेकिन बीसीसीआई सूत्रों से जानकारी मिली है कि उनका बल्‍लेबाजी करना मुश्किल है। ईशान किशन को पंत की जगह पांचवें टेस्‍ट में शामिल किया जा सकता है।

भारतीय टीम को मैनचेस्‍टर टेस्‍ट में जोरदार झटका लगा है। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत जो पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हुए थे, उनके पैर के पंजे में फ्रैक्‍चर है और इसके लिए उन्‍हें छह सप्‍ताह के आराम की सलाह दी गई है।

...तो बिहार सरकार को एक्सटेंशन दे दो, तेजस्वी ने दोहराई चुनाव बहिष्कार की बात; राहुल बोले- मेरे पास धांधली के सबूत

बिहार में चुनाव से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के एलान के बाद विपक्षी दलों ने धांधली का आरोप लगाया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव बहिष्कार की बात कही है। राहुल गांधी ने भी चुनावी धांधली को लेकर बयान दिया है और चुनाव आयोग पर स्वतंत्र रूप से काम न करने का आरोप लगाया है।

सरकार मतदाताओं को चुन रही', बिहार वोटर सूची संशोधन पर बोले तेजस्वी यादव

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर सियासत गरमाई हुई है। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और एनडीए सरकार पर मतदाताओं को खत्म करने का आरोप लगाया है साथ ही चुनावों के बहिष्कार पर विचार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है और एनडीए लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) को लेकर सियासी पारा हाई है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है।

हाजीपुर में ट्रक और हाइवा की टक्कर, आग लगने से चालक पिता-पुत्र सहित 3 की मौत; सड़क पर जाम

हाजीपुर में रंगीला चौक के पास हाइवा और ट्रक की टक्कर में आग लगने से दो ट्रक चालकों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। महुआ से गेहूं लेकर आ रहे ट्रक और बालू लेकर जा रहे हाइवा में टक्कर हुई जिसके बाद ट्रक में आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया।

हाजीपुर। हाजीपुर महुआ रोड सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगीला चौक के निकट हाइवा और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और जलकर दो ट्रक चालक सहित तीन की मौत हो गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए।

इस्तीफे के बाद ही सामान पैक करने लगे जगदीप धनखड़, जानिए अब कहां रहने जा रहे पूर्व उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद अपना सामान पैक करना शुरू कर दिया है और जल्द ही उपराष्ट्रपति एन्क्लेव से बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं। एक पूर्व उपराष्ट्रपति के नाते उन्हें एक सरकारी बंगला अलॉट होगा। धनखड़ पिछले साल अप्रैल में ही उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में स्थानांतरित किए गए थे।

उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंकाने वाले जगदीप धनखड़ ने अपने सामान को पैक करना शुरू कर दिया है और वे जल्द ही उपराष्ट्रपति एन्क्लेव से बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

IND U19 Vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी का गोल्डन डक, ताकत ही बनी कमजोरी; आउट होने के बाद अफसोस में निहारते रहे विकेट

भारत अंडर-19 टीम दूसरे यूथ टेस्ट मैच में मुसीबत में फंस गई है। 356 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा विकेट गंवा दिया है। वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में गोल्डन डक पर आउट हुए। वैभव के आउट होने के बाद इंग्लैंड ने राहत की सांस ली।

अंडर-19 यूथ टेस्ट मैच में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से है। दूसरा यूथ टेस्ट मैच चेम्सफोर्ड में खेला जा रहा है। भारत को जीत के लिए 356 रन का लक्ष्य मिला है। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को बड़ा झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी गोल्डन डक पर आउट हुए।