Skip to main content

Air India के खिलाफ DGCA का एक्शन, इन कमियों पर 4 कारण बताओ नोटिस किए जारी

विमानन नियामक डीजीसीए ने एअर इंडिया को विभिन्न उल्लंघनों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये नोटिस केबिन क्रू के आराम ड्यूटी मानदंडों प्रशिक्षण नियमों और परिचालन प्रक्रियाओं से संबंधित उल्लंघनों के लिए जारी किए गए हैं। एअर इंडिया ने नियामक को कुछ स्वैच्छिक खुलासे किए थे जिसके बाद डीजीसीए ने ये कदम उठाया है।

मुंबई:-विमानन नियामक डीजीसीए ने एअर इंडिया पर एक्शन लिया है। कंपनी द्वारा कई नियमों के उल्लंघन करने पर ये नोटिस जारी किए गए हैं। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से डीजीसीए एक्शन मोड में है।

भारत में 31 जुलाई को लॉन्च होगा Vivo का ये नया फोन, 20 हजार से कम हो सकती है कीमत

Vivo T4R 5G भारत में 31 जुलाई को लॉन्च होगा। ये फोन Vivo T4 Ultra जैसा दिखेगा और इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मिलेगा। कंपनी के दावे के मुताबिक ये भारत में क्वॉड-कर्व्ड डिस्प्ले वाला सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। Vivo T4R 5G की भारत में कीमत 15000 रुपये से 20000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

चुनाव आयोग ने दूर की सबसे बड़ी चिंता, Bihar Voter List में नाम जुड़वाने के लिए मिलेंगे 30 दिन

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर ने निर्देश जारी किए हैं कि 1 अगस्त से 1 सितंबर तक बीएलओ/बीएलए द्वारा छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाया जा सकता है और गलती से शामिल किए गए नाम हटवाए जा सकते हैं। संशोधित ड्राफ्ट लिस्ट का प्रकाशन 1 अगस्त को होगा।

भारत की सबसे सस्ती MPV, Renault Triber कई खुबियों से लैस, जानें वेरिएंट और फीचर्स की पूरी जानकारी

2025 Renault Triber Facelift भारत में लॉन्च हो गई है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.3 लाख रुपये है। इस 7-सीटर में एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव किए गए हैं और इसे नए वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। यह चार वेरिएंट में उपलब्ध है और इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। टॉप मॉडल में एएमटी का विकल्प भी है। इसमें कई नए कलर ऑप्शन भी मिलते हैं।

कौन है Saiyaara का 'कीवी'? 6 ऑडिशन के बाद Alam Khan को मिली मोहित सूरी की फिल्म

फिल्म सैयारा की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है। ये लाजिमी भी है क्योंकि 6 दिन के भीतर इस रोमांटिक मूवी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है। इस बीच सैयारा में अहान पांडे के अजीज दोस्त का भूमिका निभाने वाले अभिनेता आलम खान ने हाल ही में जागरण से खास बातचीत की है।

फिल्म सैयारा इस वक्त हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। मूवी की कहानी और स्टार कास्ट की कमाल की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। अभिनेता अहान पांडे और अनीत पड्डा के अलावा इस रोमांटिक मूवी एक्टर आलम खान भी अहम किरदार निभाया है, जोकि क्रिस कपूर के दोस्त कीवी का है। 

हमीरपुर में दस रुपये के लिए दारोगा और सिपाही लाइन हाजिर, दी थी जेल भेजने की धमकी

 दारोगा शिवमदत्त और सिपाही अमित कुमार उसकी दुकान पर आए और दोनों लोगों ने पांच-पांच रुपये के गोलगप्पे खाए। जब गोलगप्पे के दस रुपए मांगे तो आक्रोशित दारोगा और सिपाही ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। पिटाई के बाद दुकानदार के चेहरे में सूजन आ गई है और उसका कान भी दर्द कर रहा है।

हमीरपुर : राठ में सोमवार को गोलगप्पे खाने के बाद दुकानदार को महज दस रुपये न देकर उसके साथ मारपीट करने वाले दारोगा और सिपाही को सजा मिल ही गई। इनके के खिलाफ दो दिन बाद ही एक्शन हो गया।

50 मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ RSS चीफ की अहम बैठक, इन बड़े मुद्दों पर चल रही है चर्चा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत 50 मुस्लिम धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों के साथ हरियाणा भवन में बैठक कर रहे हैं। अखिल भारतीय इमाम संगठन द्वारा आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य इमामों के बीच एकता सहयोग को बढ़ावा देना मुसलमानों के धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर मार्गदर्शन करना अंतरधार्मिक संवाद को बढ़ाना और सांस्कृतिक विकास के लिए काम करना है।

मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ सरसंघचालक मोहन भागवत की बैठक चल रही है। यह बैठक हरियाणा भवन में है, जिसका आयोजन अखिल भारतीय इमाम संगठन द्वारा किया गया है।